बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत भाजयुमो की ओर से सभी जिलों में पार्टी के लिए सदस्य बनाए जा रहे हैं इसी सिलसिले में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक लाहोटी ने आज सरकिट हाउस में पत्रकारों से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि मोर्चा द्वारा जगह जगह कैम्प लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे अगर किसी युवा को राजनीति में उच्च दर्जा चाहिए तो वह केवल मात्र भाजपा पार्टी ही है जो इस कार्य को अंजाम दे सकती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कभी युवाओं को मौका ही नहीं दिया तथा कहा कि कांग्रेस का शासनकाल एक वर्ष होने जा रहा है इस दौरान सरकारी नौकरियां भी नहीं दी तथा वितीय संकट चरमरा गया है तथा शिक्षा क्षेत्र में बडे बडे इंस्टीट्यट केवल कुछ विशेष जिलों में ही खोले हैं जबकि अन्य जिले भी इसकी आस लगाए बैठे हैं जबकि उन जिलों में पूर्ण फैकल्टी भी नहीं होने के बावजूद वहां बडे बडे इंस्टीट्यूट खोलने का प्रस्ताव किया है। प्रदेशाध्यक्ष लाहोटी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि वह शिक्षा के नाम पर बंदरबांट कर रही है उन्होंने कहा कि बडे बडे इंस्टीट्यूट केवल उन्हीं जिलों में होने चाहिए जहां एयर कैंटीन की सुविधा हो वहीं पर केन्द्रीय विवि होना चाहिए साथ ही जोधपुर में केन्द्रीय विवि खोलने के साथ साथ अन्य जिलों का भी ध्यान रखना चाहिए उससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीकानेर में एयर कैंटीन सुविधा नहीं होने के कारण शायद केन्द्रीय विवि की मांग को टाला जा सकता है। लाहोटी ने जानकारी दी कि राजस्थान में 486 मंडल हैं इसके लिए सभी मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा तथा जो मंडल अधिक सदस्य बनायेगा उसको सम्मानित भी किया जायेगा। साथ ही उन्होंने बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की मांग के संबंध में 15 सितम्बर को अधिवक्ताओं द्वारा बीकानेर बंद के दौरान समर्थन देते हुए इस मांग को जायज बताया साथ ही मोर्चा के संभाग प्रभारी सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि बीकानेर में हाईकोर्ट बैंच की मांग के समर्थन युवा मोर्चा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।