कस्बे में एक बार फिर शक्तिशाली बम मिलने से आज सनसनी फैल गई। शहर में इसी वर्ष के दौरान बम मिलनें की यह तीसरी-चौथी घटना हुई है। महाजन फील्ड रेंज और सैनिक छावनी के मध्य स्थित इस कस्बे में इस तरह बम आमतौर पर मिलते रहते ह, जो प्रशासन व पुलिस के साथ-साथ सेना की चौकसी व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाते हैं। आज इंदिरा चौराहे के समीप औद्योगिक क्षेत्र की एक सडक पर मिल्क डेयरी के पीछे झाडियों में बम पडा हुआ मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस बम पर सेना का नंबर- 155 एचईईआर 17388104 अंकित है। बम लगभग सवा 2 फुट लंबे 8 इंच व्यास का हैं।
Photo: Vikas Yadav
|