Wednesday 15 Feb 2012 Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home > Article >> Personlaties
अमन का पैगाम देती है अमन की आवाज

18 Apr 2008      Add comment     Mail     Print     Write to Editor     

शरद टाक

जहां मीरां की वजह से मेडता विश्व विख्यात है वहीं यहां के जाये-जन्में निर्माता-निदेशक के.सी. बोकाडिया ने देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई। इसी कडी में मेडता के रहवासी एस अमन ने अपनी जादुई आवाज से देश भर में अपनी पहचान स्थापित की है। हर मंच के माध्यम से अमन का संदेश आम जन तक पहुंचाना अमन के लिए एक पवित्र मिशन की तरह है। 
जिस तरह सोना आग में जलकर भी अपनी कीमत नहीं  खोता है बल्कि निखर कर कु न्दन बन जाता है। ठीक उसी तरह प्रतिभाएं विपरीत हालातों से जूझते हुऐ निखरकर संवरती चली जाती है। मरूधरा राजस्थान की कई प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। उसी में से एक नाम एंकर एस. अमन का भी है। उनकी अपनी एक अलहदा पहचान है। ईश्वर KC Bokadia with Anchor S Amanप्रदत अपनी प्रभावी आवाज के माध्यम से अमन ने अपने नाम को सार्थक करते हुए देश के कोने-कोने में सैंकडों कार्यक्रमों के जरिए लाखों लोगों तक अमन और प्रेम का संदेश पहुंचाया है। सर्व धर्म मंच पर अमन ने अपनी उच्च स्तरीय प्रस्तुतियां दी है। अपनी दिलकश मंच संचालन शैली एवं दोस्ताना व्यवहार की बदौलत लोकप्रिय है। भूमिजा कल्चरल सोसायटी जयपुर की और से अमन अंलकरण  से इन्हें विभूषित किया गया। वही मरूधर केसरी संस्थान हैदराबाद ,नोखा युवा संस्थान नोखा मण्डी जनजागरण प्रवासी संघ भायन्दर (मुम्बई) रणकेश्वर संस्थान बरनाला पंजाब, पर्ल्स ग्रुप कोटा, मारवाडी संगठन गोवाहाटी जैसी दर्जनों सस्थाओं द्वारा प्रतिभावान अमन पुरस्कृत हो चुके सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ-साथ अमन को बचपन से लेखन का विशेष शौक  रहा है। 6-7 वर्षो तक इन्होंने शब्बीर ताज के नाम से देश भर की विभिन्न पत्र -पत्रिकाओं फिल्म लेखन किया है। इनक ी लिखी गजले, कविताएं एवं आलेख समय-समय पर पत्र-पत्रिकाओं में छपते रहे है। अमन न केवल एक बेहतरीन एंकर अपितु एक अच्छे कलमकार एवं भावुक शायर भी है इन्होंने जयपुर दुरदर्शन पर प्रसारित हो चुके सीरियल जीण माता में अभिनय भी किया है। अमन की जन्म स्थली सोजत सिटी है करीबन 2॰ वर्ष पूर्व अपने ननिहाल मेडता में बस गए अमन मेडता को अपनी कर्म भूमि मानते है। उनको कहना है कि उन्हें जो कुछ भी मिला मेडता की धरती से मिला है।




 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 




Post your resume

Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar
More Photo

Search Business Contacts in Rajb2b.com Indian's Trade Directory of Manufacturers, Dealers, Retailers, Exporters, Importers

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Site Map | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
         
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved