धर्म निरपेक्ष कहलाने वाले इस देश मे आज मानव जाति की भलाई के लिए उपयोग के लिए मांगे गये एक छोटे से टुकडे के लिए पिछले एक माह से जम्मू जल रहा है, राष्ट्रीय और क्षेत्रिय राजनीतिक पार्टियां के साथ ही तथाकथित धार्मिक संरक्षक संगठन इस टुकडे के लेने और न देने की अपनी अपनी जिद पर अडे हुए, और इसकी इन सबको कोई परवाह नही इस छोटे से टुकडे के कारण मासूम लोगों की जानों के साथ ही करोडो अरबों का नुकसान हो चुका है, जिसकी परवाह किये बगैर ढील मे मीटीगों और निर्णयों की नाटकीयता प्रदर्शित की जा रही है, तो बताओं भगवान ही बचायेगा ना इस देश को |