एक राज्य में दो खूबसूरत राजकुमारियां आराम से रहती थी। उनके राज्य में चारों तरफ शान्ति और प्रेम का वातावरण था। बडी राजकुमारी का नाम अन्निका और छोटी का नाम ब्रिटीका था। एक दुष्ट राक्षस ब्रिटीका को जबरदस्ती उठाकर ले जाता हैं और अपने शक्तिशाली मायाजाल में बंद कर देता हैं। उसके माता-पिता अपनी बेटी के लिए दुःखी होते हैं, लेकिन वे दुष्ट राक्षस का मुकाबला नहीं कर पाते। लेकिन उसकी बहिन अन्निका शक्तिशाली थी। वह अपने जादुई घोडे पर बैठकर आकाश में रहने वाले दुष्ट राक्षस से अपनी बहिन को बचाने के लिए चली गई। वहां राक्षस के सैनिकों ने उस पर आक्रमण कर दिया। राजकुमारी ने अपनी अद्भुत शक्तियों के दम पर जल्द ही उन सबको मार डाला। फिर वह राक्षस को ढूंढने लगी। वहां उसे एक गोल आग का दरवाजा दिखाई दिया। वह अपने घोडे सहित उस आग के घेरे में घुस गई और राक्षस को तलाश करने लगी। वहां पहुंचकर राजकुमारी की आंखे आश्चर्य से फैल गई। वहां एक शानदार महल था। वह उसे देखती जा रही थी। अचानक पीछे से उसे अपनी बहिन ब्रिटीका की आवाज आई। उसने चारों तरफ देखा लेकिन उसे कोई दिखाई नहीं दिया। फिर ब्रिटीका ने उससे कहा,’अन्निका दुष्ट राक्षस के जादू के कारण तुम मुझे देख नहीं सकते लेकिन मैं तुम्हें आसानी से देख सकती हूं।‘ तुम्हारें पीछे जो दरवाजा है उसे अगर तुम खोल दोगी तो मैं उस राक्षस के मायाजाल से मुक्त हो जाऊंगी। अन्निका दरवाजे को खोलने की कोशिश करने लगी। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इतने में ही अट्टहास करता हुआ राक्षस वहां आ गया। उसने अन्निका से कहा, ’इस दरवाजे की चाबी मेरे पास हैं और मैं तुम्हें चाबी दूंगा नही।‘ फिर उन दोनों में भयंकर लडाई शुरू हो गई। अन्निका ने जल्द ही अपनी शक्तियों से उस राक्षस का अंत कर दिया। राक्षस के मरते ही उसका मायाजाल समाप्त हो गया और राजकुमारी ब्रिटीका भी उसके मायाजाल से मुक्त हो गयी। अन्निका अपनी बहिन को लेकर वापस अपने महल पहुंच गई और वे खुशी-खुशी रहने लगे।
nice story,but whats the mathod of posting stories at khabarexpress.plz mail me at rajkbissa@gmail.com, Rani (30/08/2007 21:01:49)
I think there is no newness in the story.It is silly bored story.what the writer wants to give a message is not understable., Gaurav Bhargava (23/10/2007 21:54:14)
it's a very nice story, Nitin Kumar(06-12-2007/12:34 (05/12/2007 23:34:15)