www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search Photo  
RSS Feed
23 November 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website
8
Sep
बहुत कठिन है डगर पनघट की

Shyam Narayan Rangaराजस्थान में आने वाले नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भारतीय जनता पार्टी व काँग्रेस सहित प्रमुख दलों ने अपने आप को इन चुनावों की तैयारी में झोंक दिया है। वर्तमान परिस्थितियों पर गौर किया जाए तो यह लगता है कि वर्तमान भाजपा शासित वसुंधरा सरकार ने राजस्थान के विकास को नए आयाम दिए हैं। वसुधरा सरकार पूरी तरह से यह प्रचार प्रसार करने में लगी है कि राजस्थान की जय हो Rajasthan Chief Minister Vasundhara Raje Sindhiaगयी है और यह जय वसुधरा ने करवाई है। पिछले चुनावों में जाटों, राजपूतों, गुर्जरो सहित ब्राह्मणों व सरकारी कर्मचारियों का समर्थन पाकर वसुधरा सरकार सत्ता में आई थी। राजनैतिक दांवपेंचों के साथ पिछले पाँच सालों में वसुधरा सरकार ने इन सब वर्गों को खुश करने का प्रयास किया है और इसी तथ्यों को आधार बनाकर अपनी सत्ता को बरकार रखने की हर संभव कोशिश मे लगी है।
आने वाले विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो यह बात सामने आती है कि काँग्रेस व भाजपा दोनों के लिए इस बार रास्ता आसान नजर नहीं आता है। काँग्रेस पिछले पाँच सालों में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है। प्रदेश में पानी को लेकर बडा आंदोलन हुआ, आरक्षण की मांग पर प्रदेश में आग की लपटें उठती रही लेकिन काँग्रेस इन सब मुद्दों को भुनाने में नाकाम रही और ऐसा एक भी मौका नहीं आया कि पाँच सालों में काँग्रेंस जनता के मुद्दों को लेकर गंभीरता से सामने आई हो। काँग्रेस ने पिछले पाँच सालों में तीन प्रदेश अध्यक्ष बदले और इतने ही प्रतिपक्ष नेताओं को बदला। पाँच सालों में काँग्रेस की गुटबाजी भी कईं बार खुलकर सामने आई और अश्क Ashok Gahlot - Former CM of Rajasthanअली टॉक जैसे नेताओं को जूतों की माला उनके ही कार्यकर्ताओं ने पहनाई। प्रदेश की जनता व सरकारी कर्मचारियों में पिछली गहलोत सरकार के प्रति नाराजगी को काँग्रेस आलाकमान शायद समझ नहीं पा रहा है और चापलूसों की फौज के सामने काँग्रेस का कार्यकर्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। कॉग्रेस पिछले पाँच सालों में नाराज जाटों को खुश नहीं कर पाई। नारायण सिंह बेडा को जरूर शुरू में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया लेकिन जल्दी ही उनकी छुट्टी कर दी गई और उनकीFormer President of Rajasthan Congress Dr B D Kalla जगह तत्कालीन प्रतिपक्ष नेता बी डी कल्ला को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर ब्राह्मणों को खुश करने का प्रयास किया गया। काँग्रेस ने पाँच सालों में ब्राह्मण व जाट समीकरण बनाने के कईं प्रयास किए लेकिन न जाने संगठन स्तर पर क्या समस्या रही कि अभी भी काँग्रेस इस समीकरण को सुलझा नहीं पाई है। काँग्रेस के वर्तमान में भी ब्राह्मण नेता C P Joshi - Rajasthan Congress Presidentसी पी जोशी को अध्यक्ष बना रखा है और जाट नेता हेमाराम चौधरी को प्रतिपक्ष नेता बना रखा है। साथ ही परसराम मोरदिया को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाकर कॉग्रेस ने अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व देने की बात भी की है। काँग्रेस की उलझन यह है कि काँग्रेस मतदाता को अपनी तरफ खींचने में नाकाम रही है। पार्टी का एक बडा धडा जहाँ अशोक गहलोत को आगामी मुख्यमंत्री देखना चाहता है वहीं काँग्रेस की जाट राजनीति गहलोत के नाम से ही बिदक पडती है। काँग्रेस की मुश्किल यह है कि अगर जाटों को नाराज कर नहीं सकती Rajasthan Congressथी तो इधर अशोक गहलोत से दूरी बना नहीं सकती। इसी उलझन के कारण काँग्रेस आम मतदाता से पिछले पाँच साल में दूर रही और अब वह केन्द्र की सरकार के नाम पर वोट बटोरना चाहती है।
एक बात यह भी है राजस्थान के उत्तर पश्चिम इलाके में पिछले सालों में पानी को लेकर बडा आंदोलन हुआ और कईं किसानों की पुलिस की गोली से मौत भी हुई और इस आंदोलन ने प्रदेंश की राजनीति को हिला के रख दिया लेकिन काँग्रेस उस राजनैतिक भूचाल का कोई फायदा नहीं उठा पाई। काँग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष व पूर्व प्रतिपक्ष नेता बी डी कल्ला ने आंदोलन स्थल पर जाकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास भी किया लेकिन प्रदेश स्तर के अन्य नेताओं व अंदरूनी गुटबाजी के कारण कल्ला भी वहाँ अलग थलग पडे ही नजर आए। इसी तरह गुर्जर आंदोलन में काँग्रेस पार्टी की उलझन यह रही कि वह गुर्जरों का विरध करती तो भी परेशानी होती और विरोध नहीं किया तो भी पार्टी को फायदा नहीं हुआ। इस तरह पिछले पाँच सालों में काँग्रेस सकि्रय विपक्ष के रूप में नजर नहीं आया।
अब काँग्रेस के लिए आगामी चुनावों की वैतरनी पार करना एक बहुत मुश्किल काम है। काँग्रेस की नैया अब इस भरोसे है कि वह अपने टिकटों का वितरण किस प्रकार करती है अगर काँग्रेस टिकट वितरण में अव्वल रहती है तो काँग्रेस को आगामी चुनावों में सफलता मिल सकती है।

Rajasthan BJPइसी तरह बात भारतीय जनता पार्टी कि करें तो वहाँ भी संगठन व सत्ता का तालमेल बिगडा हुआ नजर आता है। महारानी वसुधरा के सामने जहॉ सारे मंत्री संतरी बने नजर आते हैं वहीं भाजपा का संगठन भी महारानी की तानाशाही के सामने बौना नजर आता है। सरकार जहाँ यह कहने से नहीं थक रही कि उसने राजस्थान में विकास की गगा बहाई है वहीं समय समय सरकार के प्रत्येक मंत्री पर लगे घोटालों ने सरकार की उलझन को बढा रखा है। प्रतापचंद सिंघवी, राजेन्द्र राठौड, भवानीसिंह राजावत सहित प्रदेश के बडे बडे मंत्री भूमि घोटालों व अन्य घोटालों से घिरे नजर आ रहे हैं। संगठन की बेरूखी के कारण सरकार को अब काफी मुश्किल का सामना करना पड रहा है। पिछले पाँच सालों में सत्ता व संगठन की जो फजीहत हुई वह शायद भाजपा में कभी नहीं हुई।  वहीं दूसरी तरफ सरकार से कर्मचारियों को छोडकर प्रत्येक वर्ग नाराज नजर आता है। किसानों पर कईं बार गोलियाँ चला चुकी यह सरकार किसानों का विश्वास खो चुकी है। प्रदेश का किसान चुनावों के इंतजार में है कि कब उन्हें मौका मिले और वह अपने नौजवान बेटों की मौत का बदला ले। गाँवों में घूमने पर पता चला कि प्रदेश का किसान गहलोत सरकार को बहत याद करता है जिसके जमाने में अकाल राहत के नाम उनके घरों में अनाज के गोदाम भरे पडे थे लेकिन भ्रष्टाचार के कारण इस बार किसानों के पास न पानी है और न ही अपने लोन चुकाने के लिए पैसा। और यह स्थिति वसुधरा सरकार को संकट में डाल सकती है।  पिछले चुनावों में जाट महासभा ने खुलकर वसुधरा का समर्थन किया था। इस बार जाट महासभा ने भी काँग्रेस को समर्थन की घोषण कर दी है। राजाराम मील से वसुधरा का झगडा इस बदर बढा कि जयपुर में मील की हवेली पर बुलडोंजर चला दिया गया और अब मील सरकार पर बुलडोजर चलाने की फिराक में है। अगर वसुधरा सरकार जाटों को खुश नहीं कर पाती है तो वसुधरा के लिए आगामी चुनाव जितना बडा मुश्किल काम हो जाएगा क्योंकि आजादी के आद आज तक राजस्थान प्रदेश की राजनीति के भाग्य विधाता जाट ही रहे हैं। जाटों के समर्थन पर सरकारें गिरी हैं और बनी है। पिछली बार राजपूतों ने भी महारानी वसुधरा को जमकर समर्थन दिया था वहीं इस बार राजपूतों की करणी सेना व अन्य संगठन वसुधरा सरकार के सामने खुलकर खडे हैं। राजपूत समाज को खुश रखने में यह सरकार सफल नहीं हो पाई। सामाजिक न्याय मंच के देवीसिंह भाटी को भाजपा में शामिल करके वसुधरा ने एक प्रयास जरूर किया है लेकिन पिछले पाँच सालों में यह स्पष्ट हो चुका है कि देवीसिंह भाटी के साथ सिर्फ बीकानेर जिले के राजपूत ही है प्रदेश स्तर की राजपूत राजनीति में भाटी बडे नेता नजर नहीं आते व सरकार में शामिल राजेन्द्र सिंह राटौड व भवानी सिंह राजावत जैसे नेता भी अपनी छवी उस स्तर की नहीं बना पाए हैं कि वे सरकार को पूरे समाज का समर्थन दिला सके । इसी तरह पिछले चुनावों में प्रदेश के गुर्जर समाज ने अपनी समधन का खुलकर स्वागत किया था लेकिन इस बार यह समाज भी सरकार ने नाराज है। सरकार ने गुर्जरों के समर्थन में चिट्ठी भेजकर सहानुभूति बटोरने का प्रयास तो किया है लेकिन यह प्रयास कितना सार्थक होता है वह आने वाले समय में ही पता चलेगा। गुर्जर समाज की सरकार से नाराजगी जग जाहिर है और गुर्जर समाज के विधायकों को खुश रखने में भी वसुधरा पूरी तरह नाकाम रही है। संगठन म भी वर्तमान में भैरोंसिह शेखावत जैसे कद्दावर नेता की कमी राजस्थान के भाजपाईयों को खल रही है और संगठन के साथ महारानी का तालमेल आज तक नहंी हो पाया है। यह मामला कईं बार दिल्ली दरबार तक भी गया लेकिन वहाँ से भी कोई सार्थक समाधान निकला नहीं। भाजपा का आलाकमान भी मोदी की तर्ज पर वसुधरा को खुली छूट देने के मूड में दिखता है लेकिन गुजराज का यह फार्मूला राजस्थान के भाजपाई पचा पाते हैं या नहीं। हालात यह है कि सरकार के मंत्री तक मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाते और उन्हें भी सप्ताह भर का इंतजार करना पडता है। पिछले पाँच सालों में भाजपा का आम कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस करता है। निगमों बोर्डो की नियुक्ति के वक्त भी प्रदेश स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता की अनदेखी की गई और अगर पार्टी का कार्यकर्ता खुश नह हो पाता तो पार्टी के लिए जिंदा रहना मुश्किल हो जाएगा। दूसरी तरफ भाजपा का संघ परिवार भी वर्तमान सरकार से खुश नजर नहीं आता। सत्ता के संघ परिवार की अनदेखी भी महारानी वसुधरा के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।
बात यहाँ पर भी यह नजर आती है कि भाजपा का पार्टी आलाकमान टिकटों का वितरण किस आधार पर किस व्यक्ति को केन्द्र में रखकर करता है। अब टिकट वितरण ही पार्टी के लिए स्थिति स्पष्ट करेगा।

पिछली गहलोत सरकार भी सत्ता के मद में चूर थी और हालात यह थे कि राष्ट्र के नम्बर वन मुख्यमंत्री अपने आने वाली सरकार के मंत्रीमंडल को तय करने में लगे थे। वर्तमान हालात भी कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं और वर्तमान सरकार व उनके मंत्री भी आने वाला समय अपना ही मान रहे हैं और सरकार की योजनाऍं उसी अनुसार बन रही है। अब होगा क्या यह तो प्रदेश की जनता के हाथ में है।
लोकतंत्र में यही तो मजा है कि इन सब बातों का निर्णय नेता नही करते यह तो लोक को तय करना है कि वो आने वाला तंत्र कैसा बनाएगा। लोक के हाथों में तंत्र का निर्माण लिखा है और लोकतंत्र का यह उत्सब नवम्बर में राजस्थान में होना है। इस उत्सव की खुशी कौन मनाता है यह तो आने वाला समय बताएगा हम तो यह ही कह सकते हैं कि बहुत कठिन है डगर पनघट की ............

श्याम नारायण रंगा




Discuss this article on KhabarExpress Forum  

Comments to this Article

Behind the State Bank of India' Shukla Bhawan, Dewa Road, Somaiya nagar, Barabanki, Bhagwat Shukla  (10/09/2008 15:05:44)


Excellent, an eye opener and very insightful, Ritesh Garg (10/09/2008 20:45:59)


Good article u have written a and truth.
Thanks, LAL MANI (11/09/2008 10:25:21)


You are telling Devi Singh Bhati is a local Rajput leader of Bikaner.Is Lokendra Singh Kalvi (President Karni Sena ) is State level leader.
Article is informative.Try to express your view., Suresh Vyas (11/09/2008 12:57:47)


वसुंधरा राजे ने जो काम किये है वो आज से पहले महाराजा गंगा सिंह जी ने किये थे क्युकी शासन सिर्फ राजा ही कर सकता है, पिछली सरकारों ने जो भी किया वो किसी ना किसी जाति विशेष के लिए किया है जैसे कि श्याम जी ने बताया कि जाटों के बलबूते से सरकार बनती आई है, तो सभी नेताओ ने अपने भविष्य की सेवा की है राजा का धर्म जरुरत मंद की मदद करना है ना कि अपने भविष्य के दावेदारों की मदद करना| बात रही बीकानेर और अन्य जिलो के दावेदारों की तो सिर्फ शासन का हक उसे है जो शासन करने लायक हो और राजस्थान का राजा सिर्फ राजे ही बनने की हकदार है अगर वो अपने इन प्रयासों को जारी रखती है और अगर राजे ने किसानो पर गोली चलवाई तो शायद इसीलिए क्युकि शासक अपनी जनता के गलत काम और हठ के लिए ही उसे सजा देता है हाल ही के गुर्जर आन्दोलन मे गुर्जरों के इस कदर हठ पर पुलिस का गोली चलाना जायज था क्युकि वह उनकी हठ थी न की अधिकार| इस रास्ते पर चलने वाले के लिए कई बार सही होते हुए भी सजा मिलती है इसलिए "बहुत कठिन है पनघट की डगर" क्युकि यहाँ आदमी खुद प्यासा रहकर पूरी मानव-जाति की प्यास बुझाने का बीडा उठाता है पर उसके मरने पर यह भी कहा जा सकता है कि यही उसके कर्मो की करणी है , Rani (11/09/2008 21:07:41)


gr8 analysis man :)
u have given a very good insight of rajasthan politics & has ur ear to the ground..
gud work ...keep doing the same.
our state always votes on caste basis..ashok gehtlot also worked fine but see the end result ..same will happen with "Maharani ji".., Yashu Vyas (12/09/2008 00:39:24)


HI DEAR
YOUR STATMENT IS RIGHT BECOUSE WHICH PARSAN IS KING AND QUEAN WHO UNDERSTAND THE RIGHT NEEDS OF EVERY ONE AND FULL FILL THAM.
HAVE A NICE DAY.....
UR
NARESH KR. SHARMA , NARESH KR. SHARMA (12/09/2008 14:29:59)


Jai shiri krishna Ranga ji...
aapke aartical ko paddhne k baad lag ki kucch baato se mein sehmat nahi hu....
janha tak congress ki baat hai,aapne bilkul sahi farmaya ki wo apni aapas ki gutbajhi mai hi khatm ho rahi hai....lakin congress ki vipacch ki picchle 4 saalo ki bhumika ko dekhe to aap ya koi bhi vyakti Dr.B.D Kalla shab ki bhumika ko nakar nahi sakta. unhone sarkar k har galat kadam ka na sirf virodh kiya balki usse janta k becch mai le jane ka bhi har sambhav upaay kiya..
kalla ji ne uss waqt janta k becch jane ki himmat dikhai thi jab Ghadsana ke Kisaan aandolan ke samay pure bikaner jhile ke kisaan bhadke huve they aur marne maarne pe uttaru hokar sadko per apne haq ki ladaai ladne ko uttre huve they,ye wo samay tha jab Hathiyaar band poolice wale bhi unke paas jane se ghabra rahe they,Neta to jane ki socch bhi nahi sakte they....
aise samay mai Kalla ji ne Nirbhikta ke saath ghatna sthal tak ja kar kisaano ko suna,samjha aur unka samarthan kiya....iss ghatna se Kalla ji ka Rajhnitik bhavisya ya Kasdd bhle hi unccha na huva ho magar Janta Janardan ki nazro mai unke liye izzat bhadi hai,we unhe apna Hamdard samajhne lage hai,aur aane wala samay isski pusti karega jab iss belt se BJP ka supda saaf ho jayega.Loktantra mai apni aawaz utthana koi gunaah nahi hai,jo kisaan apni pani ki maango ko lekar shanti ke saath aandolan kar rahe they unhe iss BJP sarkar ne goliyo se bhun diya. areee mein pucchta hu ki iss sarkar aur Angrejho mai kya fark tha...???
kabhi vakilo par Latthi charge to kabhi Students chahe wo ladke ho ya ladkiya,sabhi par Latthi charge,na jane kitne goli kand,Ghotale huve,bhumafiyao aur sarab khoro ko prasay dena ye sab iss BJP sarkar ki upplabhdiya yadi koi ginata hai to mein inkaar nahi karunga....Kalla ji har mudde per janta ke liya bole hai.....chahe wo kisi padd pe ho ya na ho,unhe to sirf kaam karna hai janta ke liye,congress k liye...khud mukyamantri Vasundra ka bayaan tha ki unhe vipacch mai sivaay B.D.Kalla ji ke koi aur nahi dikhta...ye baat B.D.Kalla shab ko auro se hat kar alag batane ke saath saath unka kadd bhi bhadati hai.
rahi baat aapas ki kheench taan ki to congress ke sath bjp ke bhi yehi haal hai,inke to mantri tak aapas mai sarvjanik roop se lad rahe hai,congress ke assk ali tak ke sath jo huva wo sangthan star per nahi tha,wo unka vyaktigat virodh tha.uss mai party kucch nahi kar sakti.
aur ye jo BJP ki vikas karne ki aapki baat hai,wo bhi puri tareh jhoot hai.yojhnaao ka sara rupaya center se aa raha hai,gaanvo mai jo kaam ho raha hai wo Rastriya Grameen Rojgaar Garanti Yojhna ke madhyam se ho raha hai.Naroga ke madhyam se lakho logo ko rojhgaar upplabddh yadi huva hai to uss mai center ki congress gourment ka haath hai,BJP wale jabardasti isse apne naam se bhuna rahe hai aur wo bhuna bhi sakte hai,kyonki jo party Baghwan RAM ke naam ko bhi apne jhoot aur makkari se bhuna sakti hai wo party kisi bhi hadd tak jakar kucch bhi kar sakti hai.yanha lokal leval ki baat karte hai,apne Bikaner mai Sursaagar ki samasya ke samadhan ki ye baat karte hai,uss sursagar ke liye jab kalla ji mantri they tabhi 14 karod rupay manjhoor ho gaye they,tatkalin rajyapal mahoday mahamahim Anshupal Shing ji ne uska subharambh kiya,aur tab ja kar suru huva sursagar mai ja kar milne wale ghande pani ki nikasi ka kaam. nalo ke madhyam se saara ganda pani bikaner seher se bahar fenk kar sursagar ki ghandgi ko hatane ka kaam suru ho chuka tha lakin inbitveen chunavoi mai bjp sarkar aa gayi,jisne sursagar ke kaam ko rukva diya,koi bjp ka lokal leedar uss waqt nahi bola kyonki unki himmat nahi thi apni Maharani ke samne bolne ki,aur ab saade chaar saal baad jab chunaav ka waqt najh dik aaya hai to uss roke huve kaam ko fir se suru karva kar ke ye log ye show karna chahte hai ki ye kaam innhone kiya hai,lakin innhe ye nahi pata ki janta bahut samajhdar hai aur aane wale chunaavo mai isska javaab degi apna vote inke virodh mai dalkar......
bikaner mai jin sadko ki baate kar rahe hai wo sabhi sadke natinol highway hai aur jo thoda sa bhi paddha likha hai wo ye janta hai ki natinol highways ke liye sara rupaya center ki sarkaar se aata hai....ye to puri tareh se amanat mai khayanat ka mamla hai,kaam kisi ka,naam kisi ka wali baat kar di innhone to....
bikaner old city mai Nabard ki yokhnao ke madhyan se lokal MLAki anusansha se jo 1.5 karod ki sadko ke prastaav B.D.Kalla shab ne bhijhvaye they wo kaam manjur hone ke baad bhi sirf isliye rok diye gaye hai taki uska shray Kalla shab ko nahi mil jaye....
soccho kya Janta itni bevkuf hai jo chup rahegi,nahi,janta bevkuf nahi hai,janta sab janti hai,jante to ye bjp ke log bhi hai ki wo kitna galat kar rahe hai.....aane wale vidhansabha ke chunaao mai janta ye faisla kar degi ki Bharat ke iss shanti priya rajya Rajasthan mai Rajtantra ka koi sthan nahi hai,yanha ki janta loktantra mai yakin rakhti hai,ek baar bhulave mai aa gayi hai,baar baar nahi karegi wo aisi galti....
rajasthan ke gaanvo mai to sarkaar virodhi leher suru ho gayi hai,sehro mai ye jo jhoota prachar kar ke logo mai brahntiya faila rahi hai wo bhi ab congressi karyakata dur karne mai lage hai aur bahut jaldi iss kaam mai safal honge....
Bahut Kathin hai Dagar..... aapki baat sahi hai lakin BJP ke sandharb mai ye baat laghu hoti hai....aane wala kal congress ka hai...loktantra ka hai.....
rahi baat congress ki gutbaajhi ki to wo bhi aapsui baat cheet se sulajh rahi hai...kul milakar niskarsh ye hai ki wo ek kahavat hai na ki "Andho masi Kana Raja"
aur yanha congress to dono aankho wali hai......sarkaar congress ki aani nischit hai.....
Jai Hind....., Anil Kalla (13/09/2008 15:45:35)


THIS ARTICLE IS THE MIRROR OF RAJASTHAN POLITICS, VIPLOVE KUSHWAH (15/09/2008 15:15:21)


NICE ARTICLE

ALEX P. SUNIL
DISTT. GENERAL SECRETARY
YOUTH CONGRESS, LUDHIANA-141010
09814220055, ALEX PUNJAB (19/10/2008 17:50:21)


, Surya............. (19/10/2008 18:03:26)


In the function of these all of the political activities there are more of the mistakes in over compliments......In this article defined not only a proper way of work of rajasthan but also actualty is not their so I want to say that Mr. writer whatever......plz always should written actualty of politics ....in the other words the politics is a very very mre of buffff of the cavire kkkkkkkks so, plz don't writes in a favour of any of the politician becoz it is a slogan or compliment for each other.................that " CHOR - Chor Mausere Bhai" so No comments N no compliments for its dirty politics..........kkkkkkkkkk
byyyyeeee , Surya............. (19/10/2008 18:12:31)


Ranga Ji Namaskar,

The aricle which you have written is an eyeopner for all the voters who will vote in the upcoming election. It will help all the voters to remind what has happened in the last five years. Because the voters of India has a very short memory. They often remind what has been done in the later part and in this process the earlier part somewhere misses out.It will provide a better thought to all that to whom they shall vote or to whom not., Vikas Tiwari Jassusar Gate, Bikaner +91-9828536650 (21/10/2008 09:53:49)


,  (09/11/2008 21:01:20)


I was expecting it from the editorials of D. Bhaskar or R. Patrika but my search came to an and here. I heartly congratulate Shyam Ranga and Anand to lift the level of e-journalism above the print media.
Further, this article has proved to b a solid plateform to discuss fairly on the political scenario of Rajasthan.
Only because of the comments of visitors I could know the reality how BJP, with its good communication skills, got success to create an illusion of development and tried to earn goodwill through the work actually done by Congress.
I would request the BJP supporters also to give the "Panch Saal Ka Hisab" of Vasundhara Sarkar if they have really., Malkosh Acharya (09/11/2008 21:35:57)


aapka article aankhein kholne wala hai.. jaatiwaad aur tushtikaran ki rajneeti ne hamare pradesh hi nahi desh ko jhakjhor rakha hai. hamare shahar mein bhi ek family jaatiwaad ki aad mein saalon se gorakhdhanda kar rahi hai par haqiqat mein wo na shahar ki na apne jaati samudaaya ki hiteshi hai. ummeed hai bikaner ki janta is bar in chhupe hue gundo ka raaj khatm kar parivartan kare taki bikaner bhi developed cities mein shumaar ho sake!!, suresh vyas (15/11/2008 12:47:37)


 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 

Top Story of The Day
Breaking News
Latest Articles
Artilces
Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com