Sunday 12 Feb 2012 Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home > Article >> Hindu Fast and Festival
बसोडा

18 Aug 2008      Add comment     Mail     Print     Write to Editor     

बसोडा का त्यौहार होली के सात आठ दिन बाद अर्थात चैत्र कृष्ण पक्ष में प्रथम सोमवार या बृहस्पतिवार को मनाया जाता है इस दिन बासी भोजन ( एक दिन पहने बना ) खाया जाता हैं । बसोडा के दिन सुबह एक थाली में रबडी, रोटी, चावल, रोली, मोली, मूँग, मूँग के छिलके वाली दाल, हल्दी, धुपबती एक गुलरी ( बडकुल्ला) की माला जो होली के दिन मालाये बचाई थी आदि रख लेना चाहीए ।
इस सामान को घर के सभी प्राणियो के हाथ लगवा कर शीतला माता पर भेज देना चाहीए । रास्ते में शीतला माता के गीत गाये जावे । यदि किसी के यहा कुंडारा भरा जाता हो तो वे एक बडा कुंडारा और छः कुंडारे बाजार से मँगवा कर । प्रत्येक में अलग अलग रबडी, भात, रसगुल्ले, बाजरा, पिसी हुई हल्दी, इच्छानुसार रख लेवे । उन कुंडारो को रखकर पूजन करें । हल्दी का टीका निकालें । हल्दी से पूजन करे । फिर सब कुण्डारो को बडे कुण्डारे में रख लें ।
इसके बाद एक फूल माला ( गुलरी की माला ) सब कुण्डारे और समस्त पुजा की सामग्री शीतला माता पर चढा देवे । इसके बाद कहानी सुने ।
कथाः किसी गाँव में एक बुढिया रहती थी । वह बसोडा के दिन शीतला माता का पूजन करती थी और बासी भोजन खाती थी । शेष गाँव वाले शीतला माता की पूजा नही करते थें । अचानक एक दि गाँव में आग लग गई । बुढिया के घर को छोडकर सब घर आग में स्वाहा हो गये । गाँव वालो को बडा आश्चर्य हुआ कि बुढिया का मकान कैसे बच गया? सब गाँव वाले बुढिया से पूछने लगे की तुम्हारा घर क्यो नही जला । बुढिया बोली मैं शीतला माता कि पूजा करती थी । उसी के कारण मेरा घर बच गया । तभी से सब गाँव वाले शीतला माता कि पूजा करने लगे और बासी भोजन खाने लगे ।

 




 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 




Download and Try - Pelagian's Payroll Software
Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar
More Photo

India Yellow Pages - rajb2b.com

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Site Map | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
         
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved