गोपी दस वर्ष का बालक था वह पांचवी कक्षा मे पढता था। वह बहुत आलसी था। वह हर काम में कहता बस अभी पॉच मिनट मे करता हूं भूल जाता जब उसकी मंा कहती गोपी सात बज गये उठ जाओ तो गोपी कहता अभी पांच मिनट में उठता हूं और फिर सो जाता मां कहती गोपी नाश्ता कर लो तो उस समय वह पाठ पढता। वह रोज स्कूल लेट पहुंचता तो अध्यापिका उसे डांटती पर उसे कोई फर्क ना पडता। एक बार स्कूल में अध्यापिका ने सब बच्चो से कहा कि कल स्कूल मे जादू का खेल दिखाया जाएगा सब बच्चे कल समय पर स्कूल पहुंच जाना। गोपी ने कभी जादू का खेल ना देखा था इसलिये वह बहुत खुश हुआ। अगले दिन उसकी मां ने गोपी को उठाया कि बेटा उठ जाओ स्कूल जाना है गोपी ने कहा कि अभी पांच मिनट में उठता हूं जब वह उठा तो स्कूल जाने का समय हो गया अचानक उसे जादू की याद आई वह जल्दी से हाथ मुंह धोकर बिना नाश्ते किये भागा-भागा स्कूल गया पर जब तक जादू का खेल समाप्त हो गया था। सब बच्चे जादू की ही बात कर रहे थे सब बच्चे बहुत खुश थे पर गोपी बहुत दुखी था।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com