Home > Article >> Short Stories |
चाणक्य की कुटिया
|
|
15 Jun 2008 Add comment Mail
Print Write
to Editor |
पाटलिपुत्र के अमात्य आचार्य चाणक्य बहुत विद्वान न्यायप्रिय होने के साथ एक सीधे सादे ईमानदार सज्जन व्यक्ति भी थे। वे इतने बडे साम्राज्य के महामंत्री होनेके बावजूद छपपर से ढकी कुटिया में रहते थे। एक आम आदमी की तरह उनका रहन-सहन था। एक बार यूनान का राजदूत उनसे मिलने राज दरबार में पहुंचा राजनीति और कूटनय में दक्ष चाणक्य की चर्चा सुनकर राजदूत मंत्रमुग्ध हो गया। राजदूत ने शाम को चाणक्य से मिलने का समय मांगा।
आचार्य ने कहा-आप रात को मेरे घर आ सकते हैं। राजदूत चाणक्य के व्यवहार से प्रसन्न हुआ। शाम को जब वह राजमहल परिसर में ’आमात्य निवास‘ के बारे में पूछने लगा। राज प्रहरी ने बताया- आचार्य चाणक्य तो नगर के बाहर रहते हैं। राजदूत ने साचा शायद महामंत्री का नगर के बाहर सरोवर पर बना सुंदर महल होगा। राजदूत नगर के बाहर पहूंचा। एक नागरिक से पूछा कि चाणक्य कहा रहते है। एक कुटिया की ओर इशारा करते हुए नागरिक ने कहा-देखिए, वह सामने महामंत्री की कुटिया है। राजदूत आश्चर्य चकित रह गया। उसने कुटिया में पहुंचकर चाणक्य के पांव छुए और शिकायत की-आप जैसा चतुर महामंत्री एक कुटिया में रहता है। चाणक्य ने कहा-अगर म जनता की कडी मेहनत और पसीने की कमाई से बने महलों से रहूंगा तो मेरे देश के नागरिक को कुटिया भी नसीब नहीं होगी। चाणक्य की ईमानदारी पर यूनान का राजदूत नतमस्तक हो गया।
|
|
|
| Comments to this Article |
| THIS TYPE OF VALUE BASIS LIFE IS THE NEED OF TIME., SHAILESH JANI (2010-04-04 16:41:50) |
|
| gice & good thought. great answer todays politition's thinking should be like wise Chanakya...., Lok Mani (2010-04-24 16:28:58) |
|
| Agar Hamare Desh Ka Har Neta Bhi Aesa Soche To Hamare Desh Ke Garib Logo Ko Bhukhe Nahi Sona Padega, Narender Kumar (2010-06-29 20:58:28) |
|
| best .. i love thouths of chnakaya , rajeshri (2011-05-25 12:23:41) |
|
| Chanakya is best , rajiv kumar (2011-06-03 12:28:44) |
|
| that story should be read our politician and leaders., saurabh (2011-11-12 03:52:30) |
|
|