चंदेरिया पुलिस थानाधिकारी गुलाबसिंह राठौड ने बताया कि रविवार शाम प्रतापनगर-भीलवाडा के ए.एस.आई राजकुमार सहित तीन सदस्यीय दल को लेकर भारत एल्यूमिनियम कार्पोरेशन कंपनी के प्रतिनिधि पहुंचे तथा उन्हे सूचना दी कि उनकी जानकारी के मुताबिक चन्देरिया थानान्तर्गत कसाराखेडी में जगदीश शर्मा (सुखवाल) के बाडे में उनकी कम्पनी से चोरी गए एल्युमिनियम काईल के बंडल दबा रखे है। पुलिस ने वहां जाकर एक कोने को खुदाकर देखा गया तो एक बंडल का तार हाथ में आया। इस पर सोमवार सुबह एक जे.सी.बी. तथा एक क्रेन की मदद से बाडे का खुदवाया गया। खुदाई के दौरान कुल आठ बंडल बरामद किए गए, शेष माल तथा अभियुक्तों की तलाश जारी है। Photo: Vivek Vaishnav
|