KhbarExpress www.khabarexpress.com
Welcome Guest Sign In New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
Search any word's definition online at pelagiandictionary.com
Search Photo  
RSS 23 November 2009
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Cartoon | Video News |
Free News on your website
17
Aug
धन तेरस (धन त्रयोदशी )
Add comment    Mail     Print    Write to Editor

 कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी धन त्रयोदशी के रूप मे मनाई जाती है । यह दीपावली के आने की शुभ सुचना है । इस दिन धन्वंतरि मे पूजन का विधान हे कहते है  कि इस दिन धन्वतंरि वैद्य समुद्र से अमृत लेकर आये थे । इसलिए धनतेरस को ”धन्वंतरि जयन्ती “ भी कहते है । इस दिन घर के टुटे फुटे पुराने बर्तनो के बदले नये बर्तन खरीदते है । इस दिन चाँदी के बर्तन खरीदना अत्याधिक शुभ माना जाता है । इस दिन वैदिक देवता यमरात का भी पूजन किया जाता है । यम के लिए आटे का दिपक बनाकर घर के देवता के द्वार पर रखा जाता है । रात को स्त्रियाँ दीपक  में तेल डालकर चार बतियाँ जलाती है । जल, रोली, चावल, गुड, और फूल आदि नैवेद्य सहित दीपक जलाकर यम का पूजन करती है ।
कथाः एक बार भगवान विष्णु लक्ष्मी जी सहित पृथ्वी पर घुमने आये । कुछ देर बाद भगवान लक्ष्मीजी से बोले - मैं दक्षिण दिशा की ओर जा रहा है । तुम यही टहरो , परन्तु लक्ष्मी जी भी विष्णुजी के पीछे चल दी । कुछ दूर चलने पर ईख का खेत मिला । लक्ष्मीजी एक गन्ना तोडकर चूसने लगी । भगवान लौटे तो उन्होने लक्ष्मीजी को गन्ना चुसते पाया । इस पर क्रोधित होकर उन्होने श्राप दे दिया कि तुम जिस किसान का यह खेत है उसके यहा पर १२ वर्ष तक उसकी सेवा करो । विष्णु भगवान क्षीरसागर लौट आए। तथा लक्ष्मी जी किसान के यहा रहकर उसे धन धान्य से पुर्ण कर दिया । बारह वर्ष पश्चात् लक्ष्मी भगवान विष्णु के पास जाने के लिए तैयार हो गई परन्तु किसान न उन्हे जाने नही दिया । भगवान लक्ष्मीजी को बुलाने आये परन्तु किसान न उन्हे रोक दिया । तब विष्णु भगवान बोले - तुम परिवार सहित गंगा स्नान करने जाओ और इन कौडियो को भी गंगाजल में छोड देना तब तक मैं यही रहूगाँ।
किसान ने ऐसा ही किया । गंगाजी मे कौडया डालते ही चार चतुर्भज निकले और कोडया लेकर चलने का उद्यत हुए । ऐसा आश्चर्य देखकर किसान ने गंगाजी से पूछा- ये चार हाथ किसके है । गंगाजी ने किसान को बताया कि ये चारो हाथ मेरे ही थे । तुमने जो कौडया भेट की है वे तुम्हे किसने दी है? किसान बोला- मेरे घर मे एक स्त्री पुरूष आये है वे लक्ष्मी और विष्णु भगवान है । तुम लक्ष्मीजी को मत जाने देना, नही तो पुनः निर्धन हो जाओगे।
किसान ने घर लौटने पर लक्ष्मीजी को नही जाने दिया । तब भगवान ने किसान का समझाया कि मेरे श्राप के कारण लक्ष्मीजी तुम्हारे यहाँ बारह वर्ष से तुम्हार सेवा कर रही है । फिर लक्ष्मी चंचल है, इन्हे बडे-बडे रोक नही सके, तुम हठ मत करो।
फिर लक्ष्मीजी बोली- हे किसान! यदि तुम मुझे रोकना चाहते हो तो कल धनतेरस है । तुम अपना घर स्वच्छ रखना रात्रि में घी का दीपक जलाकर रखना । मैं तुम्हारे घर आऊँगी । तुम उस वक्त मेरी पूजा करना परन्तु मैं अदृश्य रहुँगी । किसान ने लक्ष्मी जी की बात मान ली और लक्ष्मीजी द्वारा बताई विधि से पूजन किया । उसका घर धन-धान्य से भर गया । इस प्रकार किसान प्रति वर्ष लक्ष्मीजी को पूजने लगा तथा अन्य लोग भी उनका पूजन करने लगे ।
कथा यमराजः एक बार यमदूतो ने यमराज को बताया कि महाराज अकाल मृत्यु से हमारे मन भी पसीज जाते है । यमराज ने द्रवित होकर कहा,” क्या किया जाए? विधि के विधान कि मर्यादा हेतु हमें ऐसा अप्रिय कार्य करना पडता है । यमराज ने अकाल मृत्यु से बचने का उपाय बताते हुए कहा कि ”धनतेरस के पूजन एवं दीपदान को विधिपूर्वक अर्पण करने से अकाल मृत्यु से छुटकारा मिल सकता है । जहाँ जहाँ जिस जिस घर में यह पूजन होता है वहाँ अकाल मृत्यु का भय नही रहता है । इसी घटना से धनतेरस के दिन धन्वतरि पूतन सहित यमराज केा दीप दान की प्रथा का प्रचलन हुआ।




Discuss this article on KhabarExpress Forum  

Comments to this Article

Be the first to comment on this Article

 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 

Top Story of The Day
Breaking News
Latest Articles
Artilces
Education Special

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | PelagianDictionary.com | hindinotes.com
Developed & Designed by Pelagian Softwares