एक छोटे गाँव में सीधें-साधें ग्रामीण रहते थे। पजांब में तब दुर्रानियों का राजपाट था। दुर्रानी फारसी बोलते थे।वे पजांबी नही जानते थे। ग्रामीण बडी मुश्किल में पड गये। हाकिम लगान उगाने आते तो किसान उन्हें अपना नफा नुकसान समझा नही पाते। वे अपना सारा समान हाकिमो के पास रख देते और अपना पीछा छुडाते थे।
एक दिन गांव वालो ने सभा की। दो लोगो को जो अक्लमंद थे उनको काबुल भेजना तय किया ताकि वे वहां से फारसी भाषा ला सके।इस काम के लिये दो सफेद दाढी वाले अनुभवी लोगो को चुना गया। दोनो बुढे पैदल ही लंबी यात्रा के लिये निकल गये। वे हर गॉव में बडी उत्सुकता से पूछते-यहां कोई फारसी बेचने वाला है? गॉव वाले उन पर हसंते। आखिर वे जलालाबाद शहर पहुंचे। शहर के दरवाजे पर उन्हें एक शैतान किस्म का आदमी मिला। ग्रामीणों ने उससे पूछा कि हमारे गाांव के लिये थोडी फारसी चाहिये। वह आदमी तुरंत समझ गया कि ये महामूर्ख है। इन्हें उल्लू बनाकर पैसा ऐठना काफी आसान है। तो वह बोला -क्यों नही! अगर तुम पैसा चुकाने के लिये तैयार हो तो मेरे पास २ पीपो में बहुत बढया फारसी भरी है। वह उन्हें अपने घर ले गया और उन्हें भोजन खिला कर सुला दिया। बदमाश आदमी ने देखा कि उसके घर के आगे कुछ ततैयें रोज घोंसला बनाते हैं। शतान आदमी ने दो पीपो में कुछ मिठाई रखी और उसमें ततैयों के बच्चों समेत मिट्टी के घरदे भर दिये। फिर उनके ऊपर ढक्कन लगाकर ग्रामीणों के हवाले कर दिये। वह बोला - रास्ते में पीपा खोलना मत,नही तो फारसी भाग जाएगी। सभांल के रखना इसमे ठसाठस फारसी भरी हैं। गांव पहुंच कर जिन-जिन लोगो को फारसी चाहिये उन्हें अन्धरे कमरे में इकट्रठा करना। कमरे के दरवाजे - खिडकियां बंद करना और उन्हें अपने - अपने कपडे उतारने के लिये कह देना। फिर पीपे खोले । सबको अपना हिस्सा मिल जायेगा। वह ग्रामीण जल्दी-जल्दी गांव पहुंचे और सभी पडोसियों को पीपा दिखाया और एक पल भी गंवाए बिना वे एक अन्धेरे कमरे में गये और अपने - अपने कपडे उतारकर पीपे को खोल दिया। बंद ततैये उडे और उन पर टट पडे वे दरवाजा तोडकर भागे और चिल्लाने लगे। उनके मुहं सूज गये। इसके बाद गांव वालो ने तय किया कि फिर कभी फारसी में टांग नही अडायेगे। हम अच्छे हमारी भाषा अच्छी।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com