Sunday 12 Feb 2012 Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home > Article >> Personlaties
डॉ नन्द किशोर आचार्य

01 Oct 2006      Add comment     Mail     Print     Write to Editor     

Dr. Nand Kishore Acharya डॉ नन्द किशोर आचार्य
जन्मः ३१ अगस्त १९४५
शिक्षाः एम.ए. इतिहास एवं अंग्रजी साहित्य, पीएच.डी.इतिहास
व्यवसायः एवरीमेंस वीकली में पत्राकारिता। स्कूल में अध्यापन एवं प्रौढ शिक्षण के बाद १९७६ से २००२ तक रामपुरिया कॉलेज, बीकानेर में इतिहास विभाग के अध्यक्ष।
साहित्यिक पत्राकारिताः ‘चिति’ कविता द्वैमासिक का सम्पादन, ‘नया प्रतीक’ में सहायक सम्पादक। पाक्षिक ‘अरूभरू’ और साप्ताहिक ‘मरूदीप’ का सम्पादन। साप्ताहिक ‘सप्ताहान्त’ में सम्पादन सहयोग।
 प्रकाशनः
 १ जल है जहाँ १९८०  २ वह एक समुद्र था १९८२
 ३ शब्द भूले हुए १९८७  ४ आती है जैसे मृत्यु १९९०
 ५ कविता में नही है जो १९९५  ६ रेत राग २००२
 ७ Hymns to the Desert 2003  ८ अन्य होते हुए प्रकाशाधीन
इसके अतिरिक्त अज्ञेय द्वारा सम्पादित ’चौथा सप्तक‘ एवं अन्य कई संकलनों में कविताएँ सम्मिलित। केन्द्रीय साहित्य अकादमी, भारत भवन, राजस्थान साहित्य अकादती एवं अन्य महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक-साहित्यिक संस्थाओं में काव्यपाठ
 नाटकः
 १ देहान्तर ’किमिदम यक्षम‘ सहित-१९८७
 २ पागलघर ’जूते‘ सहित-१९८८
 ३ गुलाम बादशाह ’हस्तिनापुर‘ सहित -१९९२
 ४ जिल्ले-सुब्बानी २००३
 ५ ’किसी और का सपना‘ ’नटतृतीया‘ संकलन में सम्मिलित।
 ६ बापू नटरंग में प्रकाशित
 राष्ट्रीय नाट्य मण्डल, श्रीराम कला केन्द्र, भारत भवन एवं देश के अन्य महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक केन्द्रो में भानु भारती, राजेन्द्र गुप्ता, रामगोपाल बजाज, फैजल  अल्काजी एवं अन्य महत्त्वपूर्ण निर्देशकों द्वारा विभिन्न नाटको का प्रदर्शन। कुछ नाटकों का तमिल, उडया, मराठी, कन्नड तथा अंग्रेजी में अनुवाद।
 आलोचनाः
१ अज्ञेय की काव्यतितीर्षा १९७०,२००१  २ रचना का सच १९८६
३ सर्जक का मन १९८९ ४ अनुभव का सच १९९४
५ साहित्य का स्वभाव २००१ ६ नाट्यानुभव २००४
७ साहित्य का अध्यात्म २००६  
अन्यः
१ संस्कृति की सामाजिकी २००५ २ संस्कृति का व्याकरण १९८८
३ आधुनिक विचार और शिक्षा १९८९ ४ परम्परा और परिवर्तन १९९१
५ सभ्यता का विकल्प १९९५ ६ मानवाधिकार के तकाजे २००३
७ दि कल्चर पॉलिटी ऑफ दि हिन्दूज १९७२ ८ पॉलिटी इन शुक्रनीतिसार १९८७
 अनुवादः
१ सुनते हुए बारिश -रियोकान १९९३ २ नव मानववाद -एम.एन.राय १९९८
३ विज्ञान और दर्शन - एम.एन.राय १९९९  

इसके अतिरिक्त जोसेफ ब्रादस्की, लोर्का एवं आधुनिक अरबी कविता के अनुवादों के ’तनाव‘ के अंक में प्रकाशित। ब्लादिमीर होलन एवं अन्य कई आधुनिक कवियों का भी अनुवाद। स्वयं के नाटकों, लेखों कविताओं का अंग्रेजी, तमिल, उर्दू, पंजाबी व उडया अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद।
वाग्देवी पॉकेट बुक्स के अन्तर्गत अज्ञेय की कहानियों और निबन्धों, निर्मल वर्मा के निबन्धों और भवानीप्रसाद मिश्र की कविताओं तथा मणि मधुकर की कहानियों के प्रतिनिधि चयन के अतिरिक्त शीन काफ निजाम के साथ उर्दू शाइरों निदा फाजली, वजीर आगा, कुमार पाशी, मख्मूर सईदी एवं मुहम्मद अल्वी की प्रतिनिधि शाइरी तथा ’दीवाने-गालिब‘ और ’दीवाने-मीर‘ का सम्पादन । मीरा और सूरदास की चुनी हुई कविताओं का ’मीरा-माधव‘ और ’सूर सौरभ‘ का सम्पादन। प्रेमचन्द, मण्टो और रधुवीर सहाय की चुनी हुई कहानियों तथा प्रेमचन्द के निबन्धों के एक चयन का सम्पादन। ’अनौपचारिक शिक्षा और विकास‘ तथा शिक्षकों के कविता-संकलन ’रचेगा संगीत‘ का सम्पादन। महात्मा गाँधी अन्तराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय की संचयिता योजना के अन्तर्गत ’संचयिताः अज्ञेय‘ का सम्पादन। ’अर्न्तयात्राः निर्मल वर्मा‘ तथा ’अवलोकनः निर्मल वर्मा‘ संचयिताओं एवं अध्यात्म-बोध की हिन्दी कविताओं के संचयन ’अन्तर्लोक‘ का सम्पादन।
अन्य सन्दर्भः
मीरा पुरस्कार, बिहारी पुरस्कार, भुवनेश्वर पुरस्कार, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी एवार्ड एवं भुवालका जन कल्याण ट्रस्ट से सम्मानित। नाटक ’देहान्तर‘ को आकाशवाणी का प्रथम पुरस्कार। वत्सल निधि के न्यासी मंडल के सदस्य रहे। रेल मंत्रालय एवं एन.बी.टी. की हिन्दी सलाहकार समितियों के सदस्य भी रहे। ’रेडिकल ह्मूमेनिस्ट एसोसिएशन‘ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सहवरित सदस्य। केन्द्रीय साहित्य अकादमी सहित विभिन्न प्रादेशिक अकादमियों, भारत भवन, विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं राष्ट्रीय महत्त्व की संस्थाओं में व्याख्यान, पत्रावाचन एवं काव्यपाठ। बीकानेर प्रौढ शिक्षण समिति एवं राजस्थान प्रौढ शिक्षण समिति के पूर्ण अध्यक्ष। इंग्लैंड, नेपाल तथा इंडोनेशिया की साहित्यिक-शैक्षणिक यात्राएँ। वर्तमान में महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, वर्धा में अतिथि लेखक।

घर का पत्ताः सुथारों की बडी गुवाड,  बीकानेर ३३४००५
दूरभाषः ०१५१-२२०१०४५
वर्तमान अस्थाई पत्ताः C/o डॉ. अनिल दुबे
६०, लक्ष्मी नगर, वर्धा ४४२००१, दूरभाषः ०७१५२-२५२०२८



Comments to this Article
nand kishor sir ab jaipur mai h.
2008 mai wo wardha se ja chhuke h
, manhar charan bikaner (2010-06-25 12:47:48)

 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 




Search a Car Delaer Near You - Rajb2b.com

Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar
More Photo

India Yellow Pages - rajb2b.com

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Site Map | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
         
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved