डूंगरपुर जिले के प्रभारी और जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के शासन सचिव विनोद कपूर ने आसपुर पंचायत के एक कांठडी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मिल को चखा। उन्हे भोजन तो स्वादिष्ट लगा लेकिन मिर्च को वे सहन नही कर पाये लेकिन उलट इसके बच्चो ने तीखी मिर्च को पसंद किया। अध्यापकों ने बताया कि यहां बच्चे स्वाभाविक रूप से तीखा ही पसन्द करते है।
|