ईदुलजुहा के मौके पर ईदगाह मे नमाज अदा कर लौटते हुए मुस्लिमजन। ईद के मौके पर कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ बीडी कल्ला व बीकानेर नगर निगम के महापौर मकसूद अहमद ने मुस्लिम धर्मावलम्बियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए हिन्दु - मुस्लिम भाईचारे की मिसाल के रूप मे बीकानेर की पहचान बनाये रखने की अपील की। फोटोः बीजी बिस्सा
|