एक थी राजकुमारी उसका नाम था फूलकुमारी वह बहुत सुंदर थी जब वह हंसती तो सभी फूल,पौधे,पशु-पक्षी सब हंसते एक बार जब वह हंस रही थी तो राजा वहंा से निकले और बोले बेटी तुम इतना हंसती क्यों हो यह सुनकर फूलकुमारी रोने लगी अब वह ना तो बोलती ना हंसती राजा ने उसे खूब समझाया पर वह ना मानी उसे ऐसा देख राजा-रानी भी उदास रहने लगे। एक दिन एक आदमी राजा के पास आया और कहने लगा कि राजा सभी पौधे मुरझा गये है थोडी देर में एक आदमी और आया कि राजा सभी पशु-पक्षी उदास हो गये है। राजा ने सोचा कि इसी तरह यदि फूलकुमारी नही हंसी तो प्रजा मे अकाल पड जाएगा। राजा ने यह घोषणा करवा दी कि जो कोई राजकुमारी को हंसायेगा उसे खूब सारा इनाम दिया जाएगा। अब तो लोगो की भीड लग गई। एक भालू वाला आया वह भालू को नचाने लगा भालू ठुमक-ठुमक कर नाचने लगा सभी उसे देखकर हंसने लगे पर फुलकुमारी नही हंसी। फिर एक मदारी आया वह बंदर को नचाने लगा वह बंदर कभी नाचता कभी अपनी रूठी बंदरिया को मनाता उसे देखकर भी सब हंसे पर राजकुमारी ना हंसी। इस तरह कई लोग आये पर फुलकुमारी ना हंसी। एक दिन बडा सुंदर नौजवान राजा के पास आया उसके पास एक बकरा था। वह नकली दाढी-मूंछ लगाकर आया वह अपने करतब दिखाने लगा वह बकरे पर बैठ गया जैसे ही वह बकरे पर बैठा उसकी नकली दाढी गिर पडी जैसे ही उसने दाढी उठाई उसकी टोपी गिर गई, टोपी उठाई तो उसकी मूंछ गिर गई जैसे ही मूंछ उठाने लगा तो उसका बडा सा पेट गिर गया यह देखकर फुलकुमारी तेज-तेज हंसने लगी। उसे देख सब पशु-पौधे सब हंसने लगे। राजा भी खूब खुश हुआ उसने उस नौजवान को गले लगाया और राजकुमारी का विवाह उसी के साथ करवा कर सारा राजपाट उसी को सौप दिया और खुशी-खुशी सब रहने लगे।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com