एक आदमी जंगल में जा रहा था । उसे चार स्त्रियां मिली । उसने पहली से पूछा - बहन तुम्हारा नाम क्या हैं ?
उसने कहा बुद्वि कहां रहती हो? मनुष्य के दिमाग में।
दूसरी स्त्री से पूछा - बहन तुम्हारा नाम क्या हैं ? लज्जा ।
तुम कहां रहती हो ? आंख में
तीसरी से पूछा - तुम्हारा क्या नाम हैं ? हिम्मत कहां रहती हैं ? दिल में ।
चौथी से पूछा - तुम्हारा नाम क्या हैं ? तंदुरूस्ती
कहां रहती हैं ? पेट में। वह आदमी थोडा आगे बढा। उसे चार पुरूष मिले।
उसने पहले पुरूष से पूछा - तुम्हारा नाम क्या हैं ? क्रोध
कहां रहतें हो ? दिमाग में, दिमाग में तो बुद्वि रहती हैं, तुम कैसे रहते हो? जब मैं वहां रहात हुं तो हूं बुद्वि वहां से विदा हो जाती हैं। दूसरे पुरूष से पूछा - तुम्हारा नाम क्या हैं ? उसने कहां - लोभ कहां रहते हो? आंख में। आंख में तो लज्जा रहती हैं तुम कैसे रहते हो। जब मैं आता हूं तो लज्जा वहां से प्रस्थान कर जाती हैं ।
तीसरें से पूछा - तुम्हारा नाम क्या हैं ? जबाब मिला भय। कहां रहते हो? दिल में तो हिम्मत रहती हैं तुम कैसे रहते हो?
जब मैं आता हूं तो हिम्मत वहां से नौ दो ग्यारह हो जाती हैं।
चौथे से पूछा - तुम्हारा नाम क्या हैं ? उसने कहा - रोग। कहां रहतें हो? पेट में। पेट में तो तंदरूस्ती रहती हैं, तुम कैसे रहते हो। जब मैं आता हूं तो तंदरूस्ती वहां से रवाना हो जाती हैं।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com