Sunday 12 Feb 2012 Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home > Article >> Interview
मुझे खरीदा हुआ दुल्हा नहीं चाहिएः पाखी हेगडे

03 Aug 2008      Add comment     Mail     Print     Write to Editor     

प्रस्तुतिः रेखा

Pakhi Hegdeहाल ही में संपन्न ई टी वी "फेम गोरी - गोरी  "अवार्ड में "फेस आफ द ईयर "व ""बेस्ट पापुलर स्पोर्टिंग एक्ट्रेस "के  अवार्ड  से नवाजे जाने वाली एक्ट्रेस पाखी हेगडे इस समय फिल्मों के  हर क्षेत्र में व्यस्त है ।हिन्दी , भोजपुरी  के अलावा वह इस समय एक ऐसी फिल्म में काम कर रही है जो मराठी एवं भोजपुरी दोनों भाषाओं में बन रही है । कन्नड व तेलगू में भी उनका काम चल रहा है । साथ ही हाल ही में उन्होंने  "सेंनुर एंटरटेनमेंट "के बैनर तले "निरहुआ एंटरटेनमेंट"के साथ मिल कर फिल्म निर्माण का काम भी शुरु किया है । हाल ही में राहुल मूवि मेकर की फिल्म "खिलाडी न.1"की डबिंग के दौरान हुई बातचीत में उन्होंने हिन्दी धारावाहिकों में  अभिनय  से लेकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माण तक के अपने  फिल्मी सफर के बारे में लंबी बातचीत की ।साथ ही वो बताती है मुझे खरीदा हुआ दुल्हा नहीं चाहिए की दास्तान ।  पेश है उस बातचीत के प्रमुख अंशः-

"आप पूरी तरह हिन्दी धारावाहिकों व नाटकों में व्यस्त थी  । पर अब लगता है कि आप अपना पूरा समय भोजपुरी फिल्मों को देना चाहिती है ?

- यह सब कुछ समय के अनुसार होता है । मैं कुछ नहीं भुली हूं । हिन्दी धारावाहिक , हिन्दी- भोजपुरी - मराठी - कन्नड सभी फिल्मों की ओर ध्यान दे रही हूं । भोजपुरी के दर्शकों से मिले प्यार के कारण और मिली सफलता के कारण इस समय भोजपुरी की ओर ध्यान कुछ ज्यादा दे रही हूं पर मैं आपको विश्वास दे रही हूं कि समय के अनुसार पाखी आपको फिल्मों से जुडे हर फिल्ड में दिखाई देगी ।

"पहले तो आप इस फिल्म  "खिलाडी न.1"के बारे में बताइये जिसकी आपने डबिंग हाल ही में पूरी की है ?
- इस फिल्म "खिलाडी न.1 "के निर्माता है राहूल मूवि मेकर के  साउथ बेस  निर्माता बी. ओबुल सुब्बा रेड्डी ,निर्देशक एम रमन्ना  । फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है । इस फिल्म में मेरे हीरो है दिनेशलाल यादव "निरहुआ "। यह फिल्म कदाचित भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म होगी । इसके पहले भी मैंने  हैदराबाद की एक फिल्म "कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल "में काम कर चुकी  हू ।  उस फिल्म ने सिल्वर जुबली की ह  । यह  फिल्म भी सिल्वर जुबली होगी इसी आशा से हम मेहनत कर रहे है । हैदराबाद में भी भोजपुरी फिल्मों का क्रेज है । इसमें मैं गंगा का किरदार कर रही हूं जो एक हॉटल वाली होती है । गंगा , चंदन यानी दिनेशलाल यादव को  प्यार  करती है । पर गंगा को लगता है कि चंदन जो है भैरवी यानी अभिनय श्री को प्यार करता है पर असल बात कुछ और ही  होती है जो पर्दे पर देखने को मिलेगी ।

"हाल ही में आपकी फिल्म "विधाता"का संगीत जारी हुआ था यह किस पकार की फिल्म है ?
- यह एक ऐसी लडकी की कहानी है जो दहेज प्रथा के लिए अपनी शादी से इंकार कर देती है वह कहती है कि वह खरीदे हुए दुल्हे से शादी नहीं कर सकती ।इस फिल्म के निर्माता है पी.के.क्रिएशन की प्रतीभा सिंह व निर्देशक हैरी फर्नांडिस । फिल्म में रविकिशन व दिनेशलाल यादव निरहुआ दोनों है ।  अर्जुन यानी  रविकिशन  और किशन यानी  दिनेशलाल यादव निरहुआ  दोनों जिगरी दोस्त एक दुसरे के लिए जान देने को तैयार रहते है । इन दोस्तों  के बीच दुश्मनी की ऐसी दिवार खडी हो गई जो शायद ही इन दोस्तों को एक होने देती ....।यह फिल्म भी जल्द रिलीज पर है ।

"आपकी फिल्म "भूमिपुत्र "में सुना है आज के माहौल की कहानी है ?
- आपने ठीक सुना है इसमें आज जो कुछ राजनीति में चल रहा है उसके उपर कहानी है । इस फिल्म में मेरे हीरो है रविकिशन जो एक बिहारी नौजवान है । मैं इसमें एक महाराष्ट्रीयन लडकी का किरदार कर रही हूं । यहां मराठी व बिहारी का लफडा सामने आ जाता है । आज जो हमारी सोसायटी में जो असामाजिक तत्व बिहारी व महाराष्ट्रीयन को अलग करने में लगे है उन पर आधारित है । यह फिल्म दिखाती है कि महाराष्ट्र के जो लोग है व बिहारियों से कितना प्यार करते है और उनका आपस में कोई झगडा नहीं है इस बात का इस फिल्म में अच्छे से वर्णन किया गया है ।


"सुना है आप एक मराठी फिल्म भी कर रही है ?
- यह केवल मराठी फिल्म नहीं है पर मराठी - भोजपुरी फिल्म है । मराठी में इसका नाम "घर संसार"है । इसका निर्देशन मोहनजी प्रसाद कर रहे है । मैं पहली बार मोहनजी प्रसाद जी के साथ काम कर रही हूं । मराठी में मेरे हीरो भरत जादव है जो मराठी फिल्मों के सुपर स्टार है । भोजपुरी में  हीरो , रविकिशन है । फिल्म अभी शुरु हुई है । इसमें मेरा एक चुलबुली लडकी का रोल है व पूरी कॉमेडी पारिवारिक फिल्म है ।

"इस समय किस फिल्म की शूटिंग कर रही है ?
- हम कल वाई , पंचगनी जा रहे है । यह लोकेशन भोजपुरी फिल्मों लिए यथार्थ है । पकाश झा की अधिकतर फिल्मों की शूटिंग यहीं होती है । फिल्म का नाम है "नरसंहार "जिसके निर्माता है करीमखान व निर्देशक है लागल रहे राजा जी फेम राजकुमार पांडे । इसमें मेरे हीरो है दिनेशलाल यादव निरहुआ । फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती क्योंकि फिल्म अभी शुरु हुई ह । यह फिल्म की कहानी ऐसी है जो दर्शकों के रोंगटे खडे  कर देगी ।

dineshlal yadav ' nirahua ' and pakhi hegade "हाल ही में आपका एक नया रुप देखने को मिला ?
- जी हां , "निरहुआ तांगेवाला "में  मैं  नायिका के साथ - साथ निर्माता के रुप में भी हूं । एक निर्माता के रुप में मेरा यह पहला प्रयास है और यह निरहुआ जी की प्रेरणा से संभव हो सका है ।जब निरहुआ जी ने कहा कि हमें मिल कर भोजपुरी में अच्छी मनोरंजक और स्तरीय फिल्में बनानी चाहिए तो मैं तुरंत उनके साथ जुड गई । मुझे पूरा विश्वास है कि हम अपना यह संकल्प पूरा कर सकेंगे । प्रवेशलाल यादव के  "निरहुआ एंटरटेनमेंट"और मेरे  "सेंनुर एंटरटेनमेंट "के बैनर में बनने वाली इस फिल्म का अभी केवल मुहूर्त हुआ है जल्द शुरु करेंगे ।निर्माण कार्य में अभी ओर भी विस्तार होगा ।

"अभी तक आपकी कितनी फिल्में भोजपुरी में रिलीज हो  चुकी है व सफलता की चोटी को सबसे ज्यादा किसने छुआ है ?
- अब तक मेरी  सात भोजपुरी फिल्में प्रदर्शित हो चुकी है । यह फिल्में "बैरी पिया ", "कइसे कहीं तोहरा से प्यार हो गईल ", "सैंया से सौलह सिंगार ", "निरहुआ रिक्शावाला ", "गवनवा ले जा राजा जी ", "सब गोलमाल हैऊ", एवं "निरहुआ चलल ससुराल "। इसमें से "निरहुआ रिक्शावाला "सबसे बडी हिट साबित हुई है । पिछले वर्ष प्रदर्शित यह फिल्म कई जगहों पर रजत जयंति मना चुकी है , और अब स्वर्ण जयंति की ओर बढ रही है ।हाल ही में यह फिल्म उडीसा जैसे प्रदेश में प्रदर्शित हुई है ।

"आप अलग - अलग  भाषाओं में काम कर रही है आपको दिक्कत नहीं आ रही ?
- मेरा परिवार कर्नाटक का रहने वाला है  । हमारे घर में कन्नड व मराठी बोली जाती है । । मैं मुंबई में पली बडी हुई हूं तो हिन्दी व गुजराती भाषा में आसानी  से बोल सकती हूं । हिन्दी के कारण ही मेरा भोजपुरी पर समान अधिकार है । अभी हैदराबाद में मेंने  एक "कन्नड "व एक "तेलगू "फिल्म "मेहमान कलाकार"के रुप में काम किया है  ।




 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 




Restaurant Software by Pelagian Softwares

Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar
More Photo

Post Your Property free

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Site Map | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
         
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved