जीवन में हर इंसान एक सफल इंसान होना चाहता है। पर सफलता सबका साथ नहीं देती वह अपनी वरमाला को कुछ एक गलों में ही पहनाती है। अक्सर ऐसे इंसान सकारात्मक सोच, विनम्र व्यवहार के साथ शिष्टाचारी होते हैं। मानवीय व्यक्तित्व के ये ही पहलू उसे एक विशिष्ट मानव बनाने की यात्रा में सहयोगी होते हैं। नगर बीकानेर का ऐसा ४७ वर्षीय राकेश ओझा ज्योतिष के आकाश का ऐसा सितारा है जिसकी रोशनी में विभिन्न क्षेत्रों की राष्ट्रीय हस्तियाँ अपने भाग्य के झरोखे से जीवन के आंगन में व खुशियों को तलाशने आते हैं। एम. कॉम तक पढे ओझा बचपन से राजनीति के आध्यात्मिक क्षेत्र की अनसुलझी गुत्थियों को सुलझाने की अपनी कोशिशे निरन्तर करते रहे हैं। पिछले १५ वर्ष में राष्ट्रीय राजनीति के शिखर पुरुषों ने उनके ज्योतिष ज्ञान एवं वास्तुज्ञान के महत्त्व को सार्वजनिक रूप स्वीकार करते हुए अपने अच्छे बुरे समय का लेखा जोखा उनसे लिया है। खबर एक्सप्रेस के साथ बातचीत में ओझा कहते हैं कि वास्तु ज्योतिष एक दूसरे के पूरक है। उनसे अपने क्षेत्र में किए काम के बारे में पूछने पर वे कहते हैं कि उन्होंने देश, काल व परिस्थिति के अनुसार ज्योतिषीय अवधारणाओं को अपने ’’विजन‘‘ से प्रस्तुत कर कुछ मौलिक एक जीवन सार्थकता के अनुकूल प्रस्तुत करने की कोशिश की है। उनके ज्योतिष एवं वास्तुशास्त्र संबंधी ज्ञान से अब तक लाभ पा चुके वी. आई. पी की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, आर. एस. एस. के वरिष्ठ नेता प्यारे लाल खण्डेलवाल, अभिनेता से सांसद बने धर्मेन्द्र, बलराम जाखड, विलासराव देशमुख, चन्द्र बाबु नायडू, शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे, वसुन्धरा राजे सिंधिया, डॉ. महेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड सहित रमेश भाई ओझा, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, जहीर खान आदि अनेक हमारे मुँह चढे नाम शामिल है। शोधान्वेषीवृति सम्पन ओझा एस. पी. मेडिकल कॉलेज मानसिक रोग विभाग के डॉ. के. के. वर्मा के साथ ज्योतिष के जरिये मनोरोगियों पर एक शोध कर रहे हैं। ओझा का कहना है कि मनोरोग में सामान्यतः ज्योतिषी चन्द्रमा का खेल मानते हैं पर मैं उसके साथ राहु की भूमिका को भी उससे ज्यादा महत्त्वपूर्ण मानता हूं। अपने शोधक्रम में वे हड्डी, ऑख, दाँत के साथ जातक के विभिन्न सेवाओं जाने के उनके मूल ज्योतिषीय कारणों को भी अपने अध्ययन का विषय बनाते हैं। सरल मृदु एवं सपार बयानी सम्पन्न व्यवहार के लिए विख्यात ओझा की एक पुस्तक Getway of Indian astrology के शीर्षक से पालेण्ड से प्रकाशित हो रही है। आने वाले दिनों में खबर एक्सप्रेस के जरिये वे समय समय पर ज्योतिष विषय के अपने शोधकार्य को भी प्रसारित भी करेंगे।
|