पढये नववर्ष के अवसर पर संभागीय आयुक्त श्री विनोद कपूर से चीफ एडिटर ब्रजरतन जोशी के साथ खास बातचीत जब घडसाना आंदोलन के चलते राज्य की राजनीति और प्रशासन में उफान आया हुआ था तो सरकार के खिलाफ आक्रोश अधिक था । सरकार और किसानों की संघर्ष समिति के मध्यस्थ भूमिका उस समय अत्यन्त महत्त्वपूर्ण थी क्योंकि अगर मध्यस्थ मामले की संवेदनशीलता और अपने कर्तव्य निर्वहन में किसी भी स्तर पर कमजोर होता तो शायद आज संभाग के इतिहास में एक काला अध्याय और जुड जाता जो राज्य के साथ पानी के इतिहास को कलंकित करता । पर उस समय एक सफल प्रशासन की सफल भूमिका की महन्ती जरूरत की जा रही थी। जब यह उफान अपने फेन से जिलों में अपनी उत्तेजना के ज्वर को बढाकर अनियंत्रित माहौल को जन्म दे रहा था तो १९८७ बैच के एक संकल्पनिष्ठ जिम्मेदार और संवेदनाशील प्रशासक के तौर पर श्री विनोद कपूर का बीकानेर संभागीय आयुक्त के रूप में आगमन हुआ। इनकी नियुक्ति अपने आपमें संभाग के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्व थी। क्योंकि संभाग के नगर बीकानेर में २८ अप्रेल १९५० को जन्मे कपूर को नगर चरित्र व यहाँ की आबो हवा खासा परिचय था। अतः आपने मौके की नजाकत को पूरी शिद्दत और संवेदनशीलता से समझते हुए राजनीतिज्ञों प्रशासन व सरकार के बीच एक सुलझे मध्यस्थ की सफल भूमिका का निर्वहन किया । फलास्वरूप आज किसान आन्दोलक जो आंधी की तरह उठा और तूफान की तरह छाया था आज लगभग विराम की अवस्था में है। १९७५ में राजस्थान औधोगिक सेवा के जरिये प्रशासनिक सेवा मे आए कपूर B.sc, M.A. (Economics), L.L.B है। इनकी शिक्षा बीकानेर से है। अब तक श्री कपूर चार जिलों हनुमानगढ, गंगानगर, जोधपुर, उदयपुर में जिला कलेक्टर सहित राज्य कई महत्त्वपूर्ण RUDIP, Special Sec Mines आदि है। नगर बीकानेर के विकास की लय को गति देने के क्रम में जब आप उद्योग विभाग में रहे तब बीकानेर बीछवाल औधोगिक क्षेत्र के विकास की रुप रेखा पर कि्रयान्वचन हुआ। नगर के चरित्र में आए परिवर्तन पर पूछने पर वे कहते है नगर शिक्षा के क्षेत्र में दिन दूनी रात चौगुनी गति से आगे बढा है। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर विश्वविद्यालय और अन्य ढेर सारे विषय जो पूर्व में अनूपलब्ध थे अब यहॉ के विर्धाथियों को यहीं पर उपलब्ध है। उन्हे कही बाहर नहीं जाना पडता। इससे शहर के लोगों में प्रगतिशील विचारों का विकास हुआ है। शहरी ढांचागर्त परियोजना के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि काम में तेजी चल रहा है। विशेष कर गंदे पानी के निवासी व स्वच्छ पानी को सुरक्षा व संरक्षण पर काफी काम हुआ है और आगे भी होगा। पब्लिक पार्क का विकास भी शहर के स्वरूप को सुधारनें की दिशा में विकास का एक कदम ही है। नववर्ष पर संभाग वासियों सहित समस्त भारतवर्ष के नागरिकों को खबरएक्सप्रेस के जरिये जारी एक अपील में उन्होंने कहा कि सबका जीवन मंगलमय हो, सभी विकास में सदभागी बनें सबमें भाईचारे की भावना का विकास व सभी नगर के विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करें।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com