|
खीर
बनाने का समय ः ५ मिनट
पकाने का समय ः २०-२५ मिनट
८ बार परोसने के लिए
सामग्री
मिल्कमेड ः १ टिन
चावल ः १०० ग्राम
दूध ः १ लिटर
गिरी कतरी हुई
पिसी हुई इलायची ः इच्छानुसार
विधि ः
१. चावल धो कर दूध में डालें और उसे प्रेशर कुकर में १० मिनट तक पकाएं (अथवा धीमी आँच पर तब तक पकाइए जब तक की चावल पक न जाएं।)
२. मिल्कमेड डाल कर ५-७ मिनट तक और पकाएं। जब तक खीर में आपका मनपंसद गाढापन न आ जाये चलाते रहे।
३. आँच से उतार लें।
४. कतरी हुई गिरीधिपसी हुई इलायची डालें और परोसें।
अन्य सुझाव ः
ठंडी खीर परोसने के लिए उसे ज्यादा मीठी करें क्योंकि ठण्डी खीर गर्म खीर से स्वाद में कम मीठी होती हैं।
Discuss this article on KhabarExpress Forum
Comments to this Article Be the first to comment on this Article
|