राजस्थान हाईकोर्ट की एक बैंच बीकानेर में लगाये जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर आज घोषित बीकोनर बंद ऐतिहासिक सफल रहा, अधिवक्ताओं के इस आंदोलन को मिल रहे अभूतपूर्व जन समर्थन के कारण आज स्वःस्फूर्त बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। अधिवक्ताओं के साथ बीकानेर के राजनैतिक, गैर राजनैतिक, व्यवसायिक और स्वयंसेवी संगठनों ने बंद को ऐतिहासिक सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया।
|