एक दिन एक जगंल में एक शेर सो रहा था। वह बहुत गहरी नींद में सो रहा था। तभी एक छोटा सा चूहा वहां से निकला। वह शेर की मुंछो से खेलने लगा। अचानक शेर की नींद टूट गई वह गुस्से से लाल पीला होने लगा। वह जोर से दहाडकर बोला कौन है जिसने मेरी नींद खराब की? मैं उसका खून पी जाऊंगा। चूहा बहुत डर गया वह हाथ जोडकर कहने लगा - सरकार माफ करे मैं गलती से आपकी मुछो से उलझ गया। मुझे माफ करे। शेर ने कहा नही अब तो मै तुम्हे सजा दूगां तुम्हे खा जाऊगां। चूहा बोला हुजूर नही यदि आप मुझे माफ कर दे तो मैं वही करूगां जो आप कहेगे। शेर बोला तुम मेरे क्या काम आओगे। पर मैं तुम्हें छोडता हूं अब यदि तुम कही दिखाई दोगे तो मैं तुम्हें छोडूंगा नही। चूहा वहंा से भाग खडा हुआ।
एक दिन उस जंगल में एक बहेलिया आ गया और उसने उस शेर को पकड लिया और एक जाल में पकड कर बांध दिया। शेर जोर जोर से मदद के लिये दहाडने लगा। पर किसी ने उसकी मदद ना की। तभी वह चूहा दौड कर उसके पास आया और तेजी से जाल कुतरने लगा। उसने सारा जाल कुतर दिया और शेर आजाद हो गया। आजाद होते ही शेर ने उसे अपने हाथ मे लेकर धन्यवाद कहने लगा। वह बोला कि यदि आज तुम ना होते तो मै मारा जाता पर तुमने मेरी जान बचाई मै गलत था तुम छोटे नही बहुत बडे हो। अब तुम मेरी मुंछो से खेल सकते हो। शेर और चूहा अब खेलने लगे।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com