पहले गुलाबी नगर फिर बंगलौर और फिर अहमदाबाद के बम विस्फोटों के बाद सुरत मे मिले २० जिंदा बमों ने जहाँ पूरे देश को हिलाके रखा हुआ है वहीं आज मेडता सिटि मे मिले इस बमनुमा संदिग्ध वस्तु ने शहर के साथ ही राजस्थान भी भयंकर दशहत का माहौल नजर आने लगा है।
जब से मूम्बई मे काम करने वाली बार बालाओं का धन्धा बन्द हुआ है तब से पूरे देश के विभिन्न भागों के साथ ही राजस्थान मे भी ये बार बाल अपना धन्धा कर रही है। पैसे के लोभ के चलते ये बार बालाएं न केवल नाचा गाना ही करती है वरन् देह व्यापार जैसा निकृष्ट काम भी कर रही है। इनके जाल मे फंस कर लगभग सभी समाजों के लोग यहां आते है जिनमे किशोर से लेकर वृद्ध तक इनके जाल मे फंस कर न केवल अपना पैसा गंवा रहे है वरन् एड्स जैसी भयानक बीमारी को भी न्यौत रहे है। राजस्थान के मेडता शहर मे अभी धन्धा परवान पर चढा हुआ है जिसमे पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे यह सब होने के बावजूद कोई कार्यवाही नही करने का आरोप है।