अमेरीका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन एक बार अपने मित्र की घोडाबग्गी में बैठकर घूमने निकले। अभी कुछ दूर निकले ही थे कि मार्ग में एक श्रमिक ने उन्हें झुककर प्रणाम किया। प्रत्युतर मे लिंकन ने उससे भी अधिक झुककर प्रणाम किया।
लिंकन को ऐसा करते देख उनके मित्र ने पूछा, आपने उस श्रमिक को इतना झुककर प्रणाम क्यो किया?
तब लिंकन ने कहा कि मै अपने से अधिक नम्र किसी को नही देख सकता