थॉमस एल्वा एडीसन उन दिनो स्टोरेज बैटरी बनाने के कार्य में जुटे थे। इस कार्य में उन्हें २५ बार विफलता का मुंह देखना पडा। २६वी बार उन्हें सफलता मिल गई।
एक व्यक्ति ने उनसे पूछा, स्टोरेज बैटरी बनाने मे आन २५ बार विफल रहे। इतना समय आपका निरर्थक ही रहा, आपको क्या मिला?
एडीसन ने तुरंत कहा, मुझे २५ तरीके हासिल हुए जिनसे स्टोरेज बैटरी बन ही नही सकती।
|