Sunday 19 May 2013Sign In   New Member: Sign Up  RSS

कलक्टर ने व्यवस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण  पेंशन महा अभियान की समीक्षा  भट्ट ने संभाला कार्यभार  कुलपति का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढा  बास्केटबॉल की प्रतियोगिता का आयोजन  भाजपा,कॉग्रेस ने किया जनता के साथ विश्वासघात - मनीराम प्रधान  भगवान परशु राम सद्भावना रथ यात्रा  सैन्य कर्मी संदिग्ध अवस्था में मृत मिला  जवानों के लिये रेलों में लगेंगे अलग से कोच  

Home > Article >> Politics
हाजी मकसूद अहमद के नाम खुला पत्र

16 Dec 2011      Add comment     Mail     Print     Write to Editor      Other Articles By This Writer

Author : Shyam Narayan Ranga

सम्मानीय हाजी मकसूद जी,

सादर प्रणाम 

आपको राजस्थान सरकार ने बीकानेर नगर विकास न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया है, इस हेतु मैं आपको हार्दिक बधाई देता ह। इस सरकार के गठन के बाद बीकानेर के लोगों को काफी इंतजार था कि कौन इस पद पर बैठेगा। मकसूद जी अब चूंकि आपकी नियुक्ति इस पद पर हो चुकी है अतः वह इंतजार तो अब समाप्त हो गया है लेकिन अब बीकानेर की जनता आपकी ओर आशा भरी निगाह से देख रही है। 
मकसूद जी आप यह तो जानते ही हैं कि पद अपने साथ अधिकार व जिम्मेदारियाँ दोनेां ही लेकर आता है और जब पद सीधे जनता से जुडा हो तो पद की जिम्मेदारिय का अहसास भी प्रतिदिन होता रहता है। चूंकि बीकानेर की जनता सीधी व साफ दिल जनता है इसलिए वह ऐसे पदों पर बैठे लोगों को ऐसा अहसास भी सीधे सीधे करवाती रहती है। चूंकि आप नगर निगम के महापौर रह चुके हैं तो इस शहर की जनता ने आपकी कार्यशैली को देख रखा है और आपसे अच्छी तरह परिचित भी है। इसलिए मकसूद जी आप जैसे युवा व ऊर्जावान नेता से जनता कुछ ज्यादा ही  उम्मीद करें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। 
Hazi Maqsood Ahemad हाजी साहब वर्तमान में शहर के यूआईटी क्षेत्र के हालात ज्यादा अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। यूआईटी की कॉलोनियों की हालत खराब है। एक तरफ जहाँ कुछ ईलाकों म सीवर लाइन का काम होने के कारण सडके गायब है वहीं सारी कॉलोनियों म गंदगी से हालात बदत्तर है। यूआईटी की कॉलोनीयों मे ंसफाई कर्मचारियों की सेवा नियमित नहीं है और काफी जगहों पर यह काम नगर निगम के भरोसे है। ऐसी स्थिति में इन ईलाकों में रहने वाले लोगों को गंदगी से सामना प्रतिक्षण करना पडता है। अतः आपसे उम्मीद की जाती है कि आप इस क्षेत्र के लगों को साफ सुथरा वातावरण जरूर उपलबध करवाएंगे। सीवर लाइन का काम भी काफी समय से चल रहा है और जहाँ जहाँ यह काम हो चुका है वहाँ की सडके जल्दी ही बन जाए तो इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आवागमन का काम सुविधाजनक हो जाएगा। इसी के साथ मकसूद जी मैं आपका ध्यान इस ओर भी दिलाना चाहगा कि यूआईटी की कॉलोनियों में लोगों ने कब्जे कर रखे हें और इन कॉलोनियों के कुछ ईलाकों में ऐसा लगता है जैसे आप अन्दरूनी शहर के किसी घनी आबादी के क्षेत्र में आए हो। लोग इस घनी आबादी से दूर खुले में रहने के लिए कॉलोनी में आए थे परन्तु अब यह कॉलोनियाँ भी अगर बंद बंद दडबों की तरह हो जाएगी तो लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा। आदरणीय मकसूद जी नगर विकास न्यास की कॉलोनियों में स्ट्रीट लाईटों की हालत खराब है और रात्रि के समय यूआईटी क्षेत्रों में अंधेरा रहता है। इस कारण चोरी, छिना झपटी की घटनाओं के होने की आशंका रहती है। आपसे उम्मीद है कि आप शीघ्र ही इन क्षेत्रों को रोशन कर आम जीवन को भयमुक्त करने का सराहनीय प्रयास करेंगे। 
हाजी साहब कच्ची बस्तियों की हालत खराब है। बीकानेर में घोषित व अघोषित दोनों ही प्रकार की कच्ची बस्तियाँ है और इन कच्ची बस्तियों में जीवन दूभर है। इन कच्ची बस्तियों में बिजली पानी जैसी जीवन की मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव है, ऐसी स्थिति में इन क्षेत्र के लोग आपको कातर दृष्टि से निहार रहे हैं। महोदय अगर आप इन लोगों के जीवन में उजियारा करते हैं तो इनके लिए आप भगवान से कम नहीं होंगे। जैसा ही मुझे ज्ञात है कि नगर विकास न्यास के स्वर्णिम वर्ष में इस क्षेत्रों के लिए करोडों का बजट भी रखा गया है तो यह बजट सही जगह पर व सही समय पर लग जाएगा ऐसी उम्मीद आपसे की जाती है।  
हाजी साहब आपको चौंखूंटी पर ओवरब्रिज का काम भी शुरू करवाना है और समय पर इस कार्य को पूरा भी करवाना है। ऐसा न हो कि जो समय पिछले ओवरब्रिज में लगा था और जिस गति से काम उस समय हुआ था वही स्थिति इस बार दोहराई जाए। आप इन सब स्थितियों से वाकिफ है और जमीन से जुडे हैं तो आपसे उम्मीद है कि आफ नेतृत्व में यह कार्य अपने समय पर शुरू होगा और समय पर पूरा होगा, इससे बीकानेर के विकास की रफ्तार तेज होगी। 
हाजी साहब बीकानेर के साहित्यकारों व रंगकर्मियों के लिए रविन्द्र रंगमंच एक सपना है और इस सपने को साकार करने का काम आप कर सकते हैं। महोदय यह काम वर्तमान में चल रहा है और अब यह काम समय पर पूरा हो और गुणवत्ता के साथ पूरा हो तो इस शहर के रंगकर्मी आपको सालों साल याद रखेंगे और यह एक ऐसा काम होगा जिसकी कल्पना रंगकर्मियों के साथ शहर के नागरिकों ने भी की है। 
मकसूद जी बीकानेर खेलप्रेमी शहर रहा है और यहाँ की खेल प्रतिभाओं ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीकानेर का नाम रोशन किया है। इसके बावजूद भी इस शहर में एक भी ऐसा खेल कॉम्पलैक्स नहीं है जहाँ एक ही जगह पर खेल की सुविधाऍं उपलब्ध हो जाए। महोदय इस शहर के खेलप्रेमी आपसे उम्मीद करते हैं कि आप उन्हें एक ऐसा विशाल खेल मैदान दें जहाँ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाऍं हो और जहाँ से निकल कर बीकानेर का खिलाडी इस शहर के नाम पर चार चाँद लगा सके। 
हाजी साहब अब मैं आपका ध्यान बीकानेर शहर के उस केन्द्र की ओर दिलाना चाहगा जो पिछले दस साल से घोर उपेक्षित रहा है लेकिन मैं आपको यह भी बताना चाहूगा कि अगर यह केन्द्र तैयार हो जाए तो न केवल बीकानेर में पर्यटन को बढावा मिलेगा बल्कि बीकानेर में रोजगार के अवसर भी बढेंगे और यह केन्द्र हैं अंतर्राष्ट्रीय वुड फोसिल्स सेंटर। इस सेंटर को बीकानेर के पर्यटन मानचित्र पर अंकित भी किया गया है और जब स्व श्री निर्मल बाधवानी बीकाने के कलक्टर थे तो उन्होंने नत्थूसर गेट के बाहर किराडूओं की बगेची के पास पॉच लाख रूपये लगाकर इस केन्द्र को शुरू करने का प्रयास भी किया था परन्तु पता नहीं वह काम क्यूं रूक गया और आज यूआईटी के वो खर्च हुए पॉच लाख भी खराब हो रहे हैं और इसके आस पास लोग कब्जे भी कर रहे हैं। आपसे उम्मीद है कि मानव जाति की इस धरोहर को सुरक्षित रखने का महत्ति काम आफ कर कमलों से ही पूरा होगा। 
दूसरी तरफ मैं आपको बताना चाहता हू कि बीकानेर के लोगों ने यूआईटी से भूखण्ड तो ले रखें हैं परन्तु लीज मनी समय पर जमा करवाने में काफी पीछे रहे हैं तो आपसे उम्मीद है कि आप लोगों में समझाईश पैदा कर आम जन को साथ लेकर नगर विकास न्यास की आय बढाने का काम भी करेंगे । इसी तरह नगर विकास न्यास के जिन भूमि पर कब्जे हो रखे हैं उनको भी शीघ्र छुडवाकर नगर निगम का उत्थान करेंगे। 
हाजी साहब आफ ऊपर अपनी पार्टी स्तर की भी जिम्मेदारी है। ऐसे समय में जब बीकानेर पूर्व व पश्चिम में भाजपा के विधायक है और बीकानेर के सांसद महोदय भी भाजपा पार्टी से हैं तो आप पर कग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं की भी उम्मीदें बंध जाती है। आप अपने कार्यकाल को ऐसा बनाऍं कि अगले चुनावों में आपकी पार्टी के प्रत्याशी विकास के नाम पर लोग से वोट मांग सके। ऐसी स्थिति में आप पर दोहरी जिम्मेदारी हो जाती है। मुझे उम्मीद है कि आप इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए नगर के विकास को नए आयाम देंगे और आपका कार्यकाल स्वर्णिम होगा ।

आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ

आपका शहरवासी
श्याम नारायण रंगा ‘अभिमन्यु’

 



Comments to this Article
man ki baat kah di , shyam sunder vyas (2011-12-16 03:33:01)
Very Nice We hope for development of Bikaner city.. as Bikaner is every time in List only not for execution ...now all young generation expected to executing some new projects and to resolved existing probleme of public of Bikaner.
Thanks., Punam Ranga (2011-12-16 06:07:12)
we need to develop our city. Bcoz everybody want to continous improvement. So plz take it seriously., naresh vyas (2011-12-16 06:34:09)
मकसुद जी अहमद को यू. आई.टी. अध्य्क्ष बनने पर हर्दिक बधाई।
सर मेँ अपके बिकानेर के विकाश कि भावनाओ का आदर करता हूँ।
जहाँ तक मेरी समझ हेँ। आपने जो भी बात बिकानेर के विकाश के लिऐ माननीय अध्यक्ष के समक्ष रखी हेँ उससे हम सहमत हेँ। लेकिन फिर भी हमारा मनना हे कि जो भी माँगे अपने रखी हे वो सारी माँगे बहुत ज्यादा हैँ।इन सभि मागोँ को पुरा करनेँ के लिए माननिय अध्य्क्ष महोदय को इन सभी मागोँ को पुरा करनेँ मेँ समय कि कमी बाधक बन सकती हेँ।
, saddy pushkarana (2011-12-16 06:57:58)

 Post Your Comments to this Article Posting Rules




Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Priet Zinta Recieving Award from Rajathan Governer Mr.s Margaret Alva
More Photo



Download and Try - Pelagian's Payroll Software

Post Your Trade Lead free at leading online business place - rajb2b.com

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Sitemap | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS | KhabarExpress on Mobile
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
   Twitter   Facebook   Orkut
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved