यदि आप पढाई के साथ कमाई करना चाहते हैं तो मार्केट सर्वेयर के रुप में आपके लिए भारी संभावनाएं विद्यमान है। इस पार्ट टाईम जोब से आप अपनी नियमित पढाई पर विपरीत प्रभाव डाले बिना काफी अच्छा पारिश्रमिक प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में अधिकांश व्यावसायिक संस्थान अपनी वस्तुएं या सेवाएं बाजार में लाने से पूर्व उनके बारे में लोगों की ओपीनियन जानने के लिए मार्केट सर्वेयरों की सहायता लेती है। कई व्यापारिक संस्थान अपनी वस्तुएं व सेवाएं बाजार में लाने के बाद उन्हें बाजार में बनाये रखने के लिए लोगों की उनके प्रति भावनाएं, विचार व सुधार की गुंजाईश आदि की जानकारी के लिए भी मार्केट सर्वेयरों की सेवाएं लेती है। आजकल तो बहुत से समाचार पत्रों तथा पत्रीकाओं ने भी इनकी सेवाएं लेना प्रारम्भ कर दिया है। मार्केट सर्वेयर बनने के लिए किसी विशेष डिग्री की
आवश्यकता नहीं होती। आप अपनी सीनियर सैकेण्डरी परिक्षा पास करने के बाद अपनी कोलेज की स्नातक व या स्नातकोत्तर की पढाई के साथ ही खाली समय में यह कार्य कर सकते हैं ज्यादातर यह कार्य सुबह व शाम ऐसे समय में किया जा सकता है जिस समय आपके कोलेज, विश्वविद्यालय या संस्थान में कक्षाएं नहीं लग रही हो। उस समय का सदुपयोग करते हुए आप यह कार्य कर सकते है। मार्केट सर्वेयर के रुप में आपकों जिस कम्पनी ने नियुक्त किया है उसके उत्पादों तथा सेवाओं की पहले आपकों जानकारी करनी होगी। बाद में आपकों यह देखना होगा कि वह कम्पनी आपके माध्यम से क्या-क्या सुचनाएं एकत्रीत करवाना चाहती है और कितनी वस्तुओं व सेवाओं के लिए आपसे आदेश प्राप्त करवाना चाहती है। वस्तुओं तथा सेवाओं व अपने कार्यों की अपेक्षाओं की जानकारी के बाद आपकों उस वस्तु या सेवा
के संभावित ग्राहकों की सूची तैयार करनी होती है। कई बार सम्बन्धित कम्पनियां भी आपको उनकी सूची पता व फोन नं आदि उपलब्ध करवा देती है। संभावित ग्राहक की सूची लेकर उनके पतों के आधार पर एक दिन में जितने लोगों से सम्पर्क करना है उनकी आपको अलग सूची बनानी होगी, उस सूची में जितने लोगों
में मिलने का टारगेट आपने तय किया है या आपको कम्पनी ने बनाया है वह टारगेट प्राप्त करने हेतु प्रयास करना होगा तथा वांछित सूचनाएं एकत्रीत करनी होगी या जो आदेश आपको लेने है, उनके लिए प्रयास करना होगा। मार्केट सर्वेयर के रुप में आपका यह कार्य आपको नित नये लोगों से मिलने का अवसर देगा।
आपका सम्पर्क बढेगा तथा सबसे बडी बात आपको अलग-अलग तरह के लोगों के साथ डीलिंग करने के तरीकों की जानकारी मिलेगी। यह अनुभव न केवल आपके व्यावहारिक जीवन में उपयोगी होगा वरन् आपके भावी रोजगार में भी बहुत सहायता करेगा। आप अपनी पढाई पूरी करे जब भी किसी रोजगार आदि के लिए आवेदन
करेंगे, उसमें यह अनुभव आपके लिये काफी मददगार साबित होगा। साथ ही अभी पढाई के साथ-साथ आपकी पोकेट मनी के रुप में आपको अच्छा धन राशि दिलाने में सहायक होगा। यदि आप मार्केट सर्वेयर के रुप में अपना पार्ट टाईम जोब चाहते हैं तो किसी अच्छी जोब वाली वेबसाइट पर अपन बायोडाटा डाल देवें।
साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों व पत्रीकाओं में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों को देखते रहे। आपकों अपने आप अपनी इच्छा के अनुरुप कम्पनी या संस्था की जानकारी मिल जायेगी जिसमें आप अपनी सेवाएं दे सकते है।
डा अजय जोशी
निदेशक
रोजगार स्वरोजगार मार्गदर्शन संस्थान
बिस्सों का चौक, बीकानेर।
Discuss this article on KhabarExpress Forum
Comments to this Article sir,following my resume
name-ramesh chandra f/name-prabhu lal m/name-phuli devi education qualification :- 12th passed in good second division in biology 59.23 0/0 in session 2004 at present i am student of BPT( batchalar in physiotherepy ) in jodhpur profetional qualification :- diploma in computer application
i want to part time job in jodhpur due to economics problem ,my father is a labourar which is income is not sufficient for my family and expend to my study , ramesh chandra (04/10/2007 19:35:27) sir this is gurdit singh i pass +2 in the 2003 end want a part time job whatever i get a job allredy, gurdit (10/01/2008 15:43:59) Sir,
what is this a website. i cannnot understnd it. please clear what do you mean. Is joib availab le
, Giriraj Kira (15/05/2008 11:39:47) , (23/08/2008 23:01:23) , (25/08/2008 04:30:38) , (27/08/2008 05:45:53) |