पंण्डित घनश्याम आचार्य, महेश मोदी, जयकिशन आचार्य, भगवना दास पुरोहित द्वारा धरणीधर महादेव मन्दिर मे आज १६५ किलो घृत का विशेष महाअभिषेक किया गया।
यज्ञ सम्राट पं. भागीरथ ओझा के सान्निध्य मे होने वाले इस अभिषेक मे सुबह से ही महिलाओं और पुरूषों की भारी भीड लगी हुई थी तथा लोगो ने बारी बारी से भगवान शिव का घी से अभिषेक कर रहे थे। पूरे मन्दिर प्रांगण का फूल-पत्तियों से श्रृंगार किया गया तथा १००० लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
फोटोः बीजी बिस्सा
|