रूपा कक्षा में आई नई छात्रा थी। वह दिखने मे बहुत सुंदर थी। पर वह संकोची स्वभाव की थी वह किसी से बात नही करती थी। जब कोई उससे बाते करता तो वह केवल हां-हूं में सवाल जवाब करती। कक्षा में सब उससे अप्रसन्न रहते सब उसे घमंडी समझते अतः कोई उससे बात न करता न ही कोई उसे अपने साथ खिलाता। कुछ दिन बाद कक्षा में अध्यापिका ने घोषणा की कि कल सब को पिकनिक पर ले जाया जायेगा। सब बच्चे बहुत खुश हुए दूसरे दिन सब बच्चे बस मे पिकनिक के लिये रवाना हो गये। सब हंसी ठिठोली कर रहे थे पर रूपा इन सबसे अलग चुपचाप बैठी थी। बस एक सुंदर बगीचे के सामने रूकी वहां खूब हरे हरे पौधे व रंग रंगीले फूल थे। सब बच्चे अपनी अलग अलग टोलिया बनाकर खेलने लगे। रूपा भी एक पेंड के नीचे बैठ कर इन सबको देखने लगी। अचानक छपाक की आवाज आने पर रूपा तेजी से उस दिशा की ओर दौडी जिधर से आवाज आ रही थी उसने देखा कि उसकी ही कक्षा की सहपाठी मीरा दलदल वाले तालाब में गिर पडी है। उसने जल्दी से वहां पडी लताओ की रस्सी बनाई और मीरा से उसको पकडने के लिये कहने लगी मीरा ने वह रस्सी पकड ली और साथ साथ चिल्लाने भी लगी उनका शोर सुनकर सब दौडे दौडे आये जब तक मीरा काफी ऊपर तक आ गई इधर रूपा ने अपनी सारी ताकत लगी दी थी उसके कपडे जगह जगह से फट गये थे तथा हाथ जगह जगह से छिल गये थे। सब ने जोर लगाकर मीरा को खींच लिया मीरा ने रूपा को धन्यवाद किया तथा अध्यापिका ने भी रूपा की तारीफ की उन्होने कहा यदि आज रूपा ना होती तो मीरा का बच पाना मुश्किल था सब के सब रूपा की तारीफ कर रहे थे अब रूपा सब की सहेली बन गई थी।
All right reserved
by Khabarexpress.com ( Bikaner Rajasthan News Website )
Natraj Infosys, C-223, M D Vyas Nagar, Bikaner- 4 (Rajasthan) India Phone:
91-151-2210444, 9351790468, 9829578343
Send your press release at:
editor@khabarexpress.com