सन्देश
बनाने का समय** ः* ५ मिनट
पकाने का समय** ः* ३० मिनट
१० बार परोसने के लिए
सामग्री
मिल्कमेड** ः १ टिन
पनीर** ः *१ध्२* किलोग्राम
क्रीमयुक्त दूध पाउडर* ः २ बडे चम्मच भरे हुए
पिसी हुई चीनी* ः २ बडे चम्मच
मैदा*** ः १ बडा भरा हुआ चम्मच
विधि ः
१. सारी सामग्री को मिलाकर पेस्ट बनाएं। (आप मिक्सी का प्रयोग भी कर सकते हैं।)
२. मिश्रण को मोटे तले वाली कडाही में गरम करें।
३. एक बार गरम कर के आंच धीमी कर दें और धीमी आंच पर १५-२० मिनट तक पकाएं। जब तक मिश्रण सूख न जाए लगातार चलाते रहें।
४. चिकनी प्लेट पर फैलाकर ठंडा करें।
५. अपने मनपसंद आकार में काटें।
Discuss this article on KhabarExpress Forum
Comments to this Article Be the first to comment on this Article |