Home > Article >> Immidiate Comments | शर्मसार बीकाणा
| |
22 May 2008 Add comment Mail
Print Write
to Editor |
लगता है राज्य के सबसे पिछडे हुए संभाग मुख्यालय की किस्मत बदलने का नाम ही नहीं ले रही है । चाहे बात निकम्मे जनप्रतिनिधियों की हो या सोयी हुई जनता की सभी लोग इस शहर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है । रही सही कसर भ्रष्टाचार को सहज ही जीवन की परिपाटी बना चुके शहर के ठेकेदार और अधिकारी पूरी कर रहे हैं ।
हर बार की भांति बुधवार २१ मई को भी इस शहर की नगर परिषद में बैठे जन प्रतिनिधियों ने 'विरोध' की नौटंकी कर फिर से साबित कर दिया की उन्हें शहर के विकास से कोई लेना देना नहीं है । राजनीतिक और निजी स्वार्थो के चलते बजट को पारित नहीं होने देना वे अपनी शान समझते हैं वहीं सत्ता में बैठे लोग भी अपनी कार्यदक्षता साबित करने में पूर्णतः विफल रहे हैं ।
एक ओर जहाँ अकेली मीडिया और पत्रकार अपनी तरफ से शहर में जाग्रति जगाने का भरपूर प्रयास कर रही है वही इस शहर की नीरस जनता नींद से उठना या अपने घर से अलग अपने अधिकारों या शहर के बारे में सोचना चाहती ही नहीं है ।शहर के अच्छे माने जाने वाले इलाकों में से एक पवनपुरी में बैठे सभ्य और शिक्षित लोग ये जानना भी नहीं चाहते के मेडिकल कॉलेज से लेकर नागनेचीजी मंदिर तक की रोड पिछले ४ सालो में भी पूरी क्यों नहीं बन पाई है और जो टुकड़े बने भी वो ३-४ बार कैसे जरा सी बरसात से टूट गए ? क्या इस तरह जनता के करोडों रुपये पानी में बहते आप लोग देख सकते हो ?
मैं अपने कैरियर के लिए संघर्ष करते हुए और चिकित्सक होते हुए भी ये सब होता हुआ, शहर की दुर्दशा होते हुए नहीं देख सकता । लगभग पूरे बीकानेर का भी यही हाल है और मजे की बात यही है के जनप्रतिनिधियों को इन सब से ज्यादा चिंता अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेकने की है ।
हालांकि इन दिनों मुख्यमंत्री की अगस्त मैं प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर खूब बजट स्वीकृत हुआ है पर सोती जनता की आँखों के नीचे होने वाले कार्यों की गुणवत्ता पर मुझे और पत्रकारों को भी संदेह ही होगा ।
मेरे शब्द पाठकों को अगर आप प्रबृद्धजनों को प्रभावित कर रहे है तो मै यह उम्मीद कर सकता ह कि मेरे शहर की जनता जागरूक है और दिन व दिन बढ रहे भ्रष्टाचार को रोकने मे मेरे साथ आप भी अपना कदम जरूर उठाऐंगें अन्यथा एशिया का ये सबसे बड़ा गाँव इसी तरह बदसूरत बना रहेगा ।
डॉ. विनय पुरोहित, बीकानेर ।
|
| | | Comments to this Article | | good, keep it up., mukesh (2008-05-23 07:53:56) | | | it's good to see that some one has initiated a fruitful step towards the development of the city........... keep it up .we all should encourage and be part of such innovations .. ..... .... ............Good luck Dr. punia, kavita sharma (2008-07-15 11:41:01) | |
|
|
 |
Latest Articles | |
»
»
»
»
»
| |
|
|
 |
Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar | | More Photo |
|
|