कुछ दूर उडने पर तीतर कुतें के बिलकुल नजदीक जा पहुंचा। कुता तीतर को देखकर उसकी ओर लपका। तीतर बचकर एक ओर हो गया। कुत्ते ने उसका पीछा किया। तीतर फुदक-फुदक कर अंत में कुत्ते को लेकर उस झाडी के पास आ पहुंचा, जहां सियार पर पड गई। वह तीतर को छोडकर सियार पर जा धमका। कुत्ते को अपनी ओर झपटता देख कर सियार वहां से सिर पर पैर रखकर भाग खडा हुआ। अब क्या था। कुत्ते ने सियार का पीछा करना शुरू कर दिया। सियार किसी तरह जान बचाकर फिर कुत्ते की नजर से ओझल होकर एक झाडी में जा छिपा।
तीतर सियार को देख रहा था। वह फुदक-फुदक कर फिर कुत्ते के आगे गया। कुत्ता उसे देखकर उस पर झपटा। वह फुदक-फुदक कर फिर आगे निकल गया। कुत्ता उसका पीछा करने लगा। तीतर इस तरह फुदक-फुदक करता हुआ कुत्ते को फिर उसी झाडी के पास ले आया, जहां सियार डरकर छिपा थां सियार को देखकर कुत्ता फिर तीतर को छोडकर उस पर झपटा। सियार फिर जान बचाकर भाग। अब कुत्ता उसका पीछा करने लगा। सियार एक झाडी में दुबक गया। कुत्ता उसकी घात लगाकर बैठ गया। तभी तीतर फुदक-फुदक कर कुत्ते के पास आया। तीतर को देख कर कुत्ते उस पर झपटा। तीतर उडता हुआ उस झाडी के पास पहुंचा, जहां सियार छिपा था। कुत्ते ने सियार को छठी का दूध याद आ गया। साक्षात मौत को देख कर रोते-रोते उसे नानी याद आ गई।
कुछ देर तक तीतर ने सियार को इसी तरह रूलाया, तो हार मान कर उसने तीतर से प्रार्थना की कि कुत्ते से उसकी रक्षा करे। रोते हुए सियार को देखकर तीतर को तरस आ गया। वह फुदक-फुदक करता हुआ फिर कुत्ते के सामने आया। कुत्ता उस पर झपटा। वह बच निकलां इस बार वह कुत्ते को इसी तरह बहुत दूर ले गया। फिर वह उड कर वापिस सियार के पास आ गया। तीतर को अपने पास देखकर सियार की जान में जान आ गई। उस दिन से सियार ने कभी भी तीतर को सताने और नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की।