‘पुष्प संस्थान’ की ओर से आज स्कूली बच्चों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व जागरुक बनाने के लिए तथा जैव विविधता से परिचय करवाने के लिए कुलिश स्मृति वन का भ्रमण करवाया गया। नवज्योति सैकंडरी स्कूल, दादाबाडी, सांगानेर के विद्यार्थियों के इस दल को इको एनवायरमेंटल म्यूजियम, पार्क व मेडिसिन प्लांट दिखाए गए। भ्रमण के दौरान ही स्कूली बच्चों द्वारा ‘पुष्प इको केयर क्लब’ के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
|