रणथम्भौर के दुर्ग के रूप में सजेगी राजस्थान की झांकी
नई दिल्ली के राजपथ पर 26 जनवरी, 2009 को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य समारोह में इस वर्ष राजस्थान की झांकी को रणथम्भौर के दुर्ग के रूप मे सजाया जाएगा। राजस्थानी लोक कला, गौरव शाली इतिहास और समृद्ध संस्कृति को समेटे राजस्थान की यह झांकी गणतंत्रा दिवस परेड में लोगों के आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहेगी। इस शानदार झांकी की डिजाईन राजस्थान ललित कला अकादमी के हर शिव शर्मा द्वारा तैयार की गई है।
|