डूंगरपुर जिला स्तरीय सार्वजनिक समारोह में नासिक महाराष्ट्र के दो कलाकारों शरीफ सैयद एवं बशीर सैयद द्वारा लक्ष्मण मैदान में अपने बालों से एम्बुलेंस खिचनें और दो साईकिल को बालों से लटकाते हुए घुमाने के साहसिक करतब दिखाए गए। टीवी शो शाबास इण्डिया में अपनी प्रस्तुति दे चुके इन कलाकारों के दल द्वारा जीप को शरीर के उपर से गुजारने, दांतों से 50 किलो का पत्थर उठाकर फेंकने, पलकों से कुर्सी उठाने के करतबों का प्रदर्शन कर भी उपस्थित हजारों लोगों को सम्मोहित किया गया।
|