मैं भारत की तस्वीर हूँ ....
प्रकृति कभी-कभी अपने कैनवास पर ऎसी चित्रकारिता कर लेती है कि देखने वाला मुग्ध हो उठता है। बांसवाड़ा जिले के आनन्दपुरी के समीप कड़ाणा के बेक वाटर में अनास नदी पर बने पुल के समीप प्रकृति की रचना भारत की तस्वीर से साक्षात कराती लगती है। इसे कैमरे में कैद किया है बांसवाड़ा के जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी डॉ. दीपक आचार्य ने।
|