कुछ गिने चुने संस्थानों के बूते भारत पूरे विश्व के सामने अपनी व्यावसायिकता क्षमताओं का सफलतम परिचय दे रहा है और उनमे से एक है टाटा ग्रुप है जिसने दुनिया के सामने सबसे सस्ती कार पेश की है, इसका निर्माण प्लांट सिंगुर मे स्थापित किया है और इसी कारण आज वहां हजारों लोगों की रोजी रोटी भी बनी हुई है, लेकिन दुर्भाग्य देखियें की स्थानीय राजनीतिक पार्टीयां किस तरह से किसानों और गरीबों की दुहाई देकर इस जगह के लिए नरसंहारक मूद्दा बनाये बैठी है, हां अन्य राज्यों ने भी इस मुद्दे के हल के तौर पर अपने अपने ऑफर देकर अवसरवादिता का ही एक ताजा उदाहरण पेश किया है। अब आप को तो पता ही है जिनके हाथो मे बागडोर सौंप रखी उनके हाथ से तो जो हो सकता है, उन्होने कर ही दिया, तो अब तो भगवान ही बचायेंगे देश व देश की शान इस प्लांट को |