 बीकानेर मे जयपुर रोड पर बनाया हुआ मां वेष्णों धाम का हुवहु प्रतिरूप का एक विहंगम दृश्य। चेत्र नवरात्रा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी विशेष विद्युत साज सज्जा की गई है और वेष्णों माता के इस प्रतिरूप धाम मे माता के भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर नवरात्रा मे यहां पर ९ दिनों तक मेले जैसा माहौल बना रहता है। बीकानेर मे माता के भक्तों के लिए बना यह दर्शनीय स्थल देशी विदेशी पर्यटकों के लिए भी एक धार्मिक पर्यटन का केन्द्र बन गया है।
|