Sunday 12 Feb 2012 Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home > Article >> Sports
फेडरर के लिए आसान और मोरेस्मो के लिए मुश्किल

12 Jan 2007      Add comment     Mail     Print     Write to Editor     

fedrerटेनिस के नये सत्र का आगाज हो चुका है। टेनिस सितारे नये जोश और नयी उम्मीदो के साथ कोर्ट में आ गये है। अपने खेल की नई धार के साथ वे अपना लक्ष्य साधने में जुट गये है। सभी सितारो की कोशिश रहती है है वे साल की पहली ग्राण्ड स्लेम प्रतियोगिता में अपने रैकिट से शानदार प्रदर्शन कर साल की जोरदार शुरूआत करे। री बाउण्ड ऐश सतह पर खेली जाने वाली आस्ट्रेलियाई ओपन साल की पहली ग्राण्ड स्लेम है और साल की पहली ग्राण्ड स्लेम प्रतियोगिता होने के कारण सभी सितारे पूरी ताजगी के साथ कोर्ट में उतरते है। इस कारण टेनिस प्रेमियो को रैकिट और गेद के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिलता है। गत विजेता रोजर फेडरर और ए. मोरस्मो एक बार फिर अपने खिताब को बचाने के लिए कोर्ट में उतरेंगे।
 पुरूष वर्ग में एक बार फिर रोजर फेडरर आस्ट्रेलिया ओपन जीतने के लिए उतरेगा। फेडरर २००४ और २००६ में यह खिताब अपने नाम कर चुका है। इस समय रोजर फेडरर का कैरियर चरमोत्कर्ष पर है। उसका आत्मविश्वास आसमान छु रहा है। २००६ में वह तीन ग्राण्ड स्लेम प्रतियोगिताऐं जीत चुका है। री बाउण्ड ऐश पर वह काफी आराम से खेलता है। उसके शॉटस की गति नियंत्रित है। तेज सर्विस और नियंत्रित शॉटस के कारण उसका कोई प्रतिद्वन्द्वी नहीं है। फेडरर को सर्वकालीन महान खिलाडीयो की श्रेणी में खडा किया जा रहा ह। वर्तमान में दूसरी वरीयता प्राप्त राफेल नडाल को उसका प्रतिद्वन्द्वी माना जाता है। परन्तु नडाल केवल क्ले कोर्ट का खिलाडी है। अन्य सतह पर उसकी सफलता का प्रतिशत काफी कम है। री बाउण्ड एश पर गति नियंत्रित रखने की आवश्यकता होती है जबकि नडाल गति नियंत्रित नहीं रख पाता है। इसलिए नडाल फेडरर के लिए कोई खास बाधा नही है। छठी वरीयता प्राप्त एंडी रोड्रिक फेडरर के लिए चुन्नौत्ती बन सकता है। वह उसका परांपगरात प्रतिद्वन्द्वी ह। एक समय वह उसे पीछे छोडने के काफी करीब पहुंच गया था। एक बार फिर पर फार्म में है।  वर्ष वर्ष २००६ के यू.एस. ओपन का उपविजेता है । इसके अलावा वह सिनसिनाटी ओपन २००६ का खिताब भी जीत चुका है। इसलिए फेडरर को रोड्रिक चुन्नौत्ती दे सकता है। इसके अलावा उक्रेन के तीसरी वरीयता प्राप्त डी. डीवेन्डिको और चौथी वरीयता प्राप्त अमेरीका के जे ब्लेक प्रतियेागिता में उलटफेर की कोशिश करेंगे। पर री बाउण्ड ऐश सफलता की संभावना कम है। नलबंडेयिन जरूर उलटफेर की संभावना रखता है। परंतु इसके लिए उसे कडी मेहनत करनी होगी। कुल मिलाकर रोजर फेडरर के लिए एक और आसान ग्राण्ड स्लेम सामने है। बहुत ज्यादा संभावना है कि आस्ट्रेलिया ओपन का ताज एक बार फिर रोजर फेडरर के सिर पर होगा।
महिला वर्ष की गत विजता ए. मोरेस्मो की किस्मत फेडरर जितनी अच्छी नहीं है। मोरस्मो को अपना खिताब बचाने के लिए एडी चोटी का जोर लगाना होगा। डबल्यूटीए में तीसरी वरीयता प्राप्त मोरस्माो ने २००६ के पूर्वाद्ध में आस्ट्रेलिया ओपन और विम्बलडन जीत कर बहुत अच्छी शुरूआत की थी। परन्तु उत्तरार्द्ध में उसके प्रदर्शन में गिरावट आई जो अभी तक जारी है। शीर्ष वरीयता प्राप्त जस्टिन हार्डिन २००६ में तीन ग्राण्ड स्लेम फाईनल खेल चुकी है और गत वर्ष की उपविजेता है। परन्तु इस बार उसके खेलने से इनकार करने से उसकी कमी महसूस होगी। इससे मारेस्मो के लिए कुछ आसानी हो सकती है। यू.एस. ओपन २००६ की विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारपोवा भी आस्ट्रेलिया ओपन में वापसी कर सकती है। यू.एस.ओपन के फाईनल में वह हार्डिन को पराजित कर चुकी है। शारपोवा का खेल कलात्मक है और री बाउण्ड एश पर वह काफी सहज है। पांचवी वरीयता प्राप्त किम क्लिटर्स भी आस्ट्रेलिया ओपन से वापसी कर सकती है परन्तु २००६ में उसका प्रदर्शन कोई उम्मीद नहीं जगाता है। वह २००६ में तीन ग्राण्ड स्लेम के सेमिफाईनल खेल चुकी है। परन्तु किम क्लिटजर्स को धमाकेदार वापसी के लिए जाना जाता है और उसका खेल भी उसके किसी चेम्पियन से कम नहीं ठहराता है। इसके अलावा मार्टिना हिंगीस, कुजेन्त्सोवा और पैट्रोवा भी मुकाबले को रोचक बनायेगी। कुल मिलाकर आस्ट्रेलिया ओपन २००७ में महिला वर्ग में रोमांचक और संघर्षपूर्ण टेनिस देखने को मिलेगी। fedrer
 जहां तक भारतीय खिलाडयों को सवाल है। सानिया मिर्जा के लिए साल की जोरदार शुरूआत करने का अवसर है। वह इस बार रिकार्ड को सुधार कर सकती है। उसके प्रदर्शन में सुधार को देखते हुए साल की पहली ग्राण्ड स्लेम में अपने पिछले रिकार्ड में सुधार की उम्मीद है। लियेंडर पेस अपने साथी डेम के साथ युगल में एक और ग्राण्ड स्लेम जीतने की कोशिश करेंगे। महेश भूपति मिश्रित युगल में यदि अच्छी छोडी बना पाये तो एक और ग्राण्ड स्लेम अपनी झोली में डाल सकेगे।  कुल मिलाकर भारतीय खिलाडयों की सफलता परिस्थितियों पर निर्भर है। यदि परिस्थितियां उनके अनूकेल हुई तो भारतीय खिलाडी री बाउण्ड ऐश पर अपनी विजयी पताका फहरा सकेगे।
 वर्ष २००७ में पुरूष वर्ग में रोजर फेडरर के जहां और मजबूत होकर उभरने की संभावना है वहीं महिला वर्ग में संघष्र्ा मारिया शारापोवा और ए. मोरस्मो के बीच रहनें की संभावना है। परन्तु इतना तय है कि वर्ष २००७ की शुरूआत रैकिट और गेंद के जोरदार संघर्ष से होने जा रही है।




 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 




Share Your Business Photo with Business Community

Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar
More Photo

Dos Base Payroll Software

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Site Map | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
         
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved