Tuesday 14 Feb 2012 Sign In   New Member: Sign Up  RSS


Home > Article >> Sports
भारतीय क्रिकेट की मजबूत दीवार

12 Nov 2009      Add comment     Mail     Print     Write to Editor      Other Articles By This Writer

Hari Shankar Acharya - APRO, Sri Ganganagarविकट परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन कर समर्थकों का भरोसा जीतने वाले श्रीमान भरोसेमंद ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक बार फिर मजबूत दीवार खडी कर अपनी सार्थकता सिद्ध कर दी। महज 32 रन के स्कोर पर चार दिग्गज बल्लेबाजों को गंवाकर संकट में आई टीम इंडिया के संकटमोचक बनकर द्रविड ने टीम को न केवल संकट से उबारा बल्कि अपने एकादश को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 177 रनों की महत्वूपर्ण पारी के साथ ही द्रविड ग्यारह हजार टेस्ट रनों के आंकडे तक पहुंचने वाले दुनिया के पांचवे और दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

जून 1996 में इंग्लेण्ड के विरूद्ध लॉर्डस के मैदान में अपने टेस्ट कैरियर की शुरूआत करने वाले राहुल द्रविड ने पहले ही मैच से अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी शुरू कर दी। सफलता के पायदानों पर अग्रसर होते द्रविड ने कभी भी पीछे मुडकर नहीं देखा और कईं महत्वपूर्ण रिकॉर्डों को अपने नाम जोड दिया। आज द्रविड एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में दस हजार रनों के आंकडे को पार करने वाले दूसरे भारतीय हैं। द्रविड अब तक 135 टेस्ट मैचों की 234 पारियों में 27 शतकों और 82 अर्द्धशतकों की मदद से 11000 रन के आंकडे को छू चुके हैं वही एकदिवसीय प्रारूप के 339 मुकाबलों की 313 पारियों में 12 शतकों और 82 अर्द्धशतकों की मदद से 10765 रन बना चुके हैं। टेस्ट मैचों में उनसे आगे हमवतनी सचिन तेंदुलकर (160 मैच 12777 रन) के अलावा वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (131 मैच 11953 रन), आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (136 मैच 11345 रन) और एलन बॉर्डर (156 मैच 11174 रन) ही हैं वहीं टेस्ट शतकों के मामले में द्रविड सचिन(42) के बाद सार्वाधिक शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय हैं। कप्तान के रूप में भी राहुल द्रविड ने 25 टेस्ट मुकाबलों में से 8 में टीम को विजयश्री दिलाई जबकि 79 एकदिवसीय मुकाबलों में से 42 भारत के पक्ष में रहे। राहुल द्रविड टेस्ट क्रिकेट में अब तक 78 शतकीय सांझेदारियां कर चुके हैं और पांच दोहरे शतक जमाकर वे वीरेन्द्र सहवाग के अलावा ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय हैं।

द्रविड अब तक तीन टेस्ट श्रृंखलाओं में मैन ऑफ द सीरिज और नौ मैचों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा 14 एक दिवसीय मैचों में उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा जा चुका है। उनकी उपलब्धियों में कईं ऐसे सम्मान भी शामिल हैं जो उन्हें उनके बेहतरीन खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किए गए हैं। द्रविड को 1998 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया वहीं 1999 में वे सीएट क्रिकेटर चुने गए। सन् 2000 में उन्हें विजडन क्रिकेटर आफ इयर चुना गया। सम्मानित होने की दृष्टि से 2004 उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा जबकि उन्हें विजडन टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर, सर गेरीफिल्ड सोबर्स ट्राॅफी के साथ साथ भारत सरकार का प्रतिष्ठित पद्मश्री अलंकरण प्रदान किया गया।

कुल मिलाकर राहुल द्रविड अपने प्रदर्शन के कारण विश्व क्रिकेट में एक अलग मुकाम हासिल कर चुके हैं। जिस दिन राहुल द्रविड रंग में हो उस दिन विपक्षी टीम के लिए उन्हें रोक पाना मुश्किल होता है यह कई बार सिद्ध हो चुका है। उनका लगातार सफल प्रदर्शन उनके प्रशंसकों की संख्या में लगातार इजाफा करता रहा है हालांकि रन बनाने के मामले में दूसरे भारतीय होने के बावजूद उन्हें वह सबकुछ नहीं मिला जिसके वह हकदार थे मगर फिर भी बिना किसी बडी चाह के क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले द्रविड ने भारतीय टीम को हर बार मुश्किल परिसिथतियों से निकाला है इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है।

-हरि शंकर आचार्य
सहायक सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी, श्रीगंगानगर




 Post Your Comments to this Article Posting Rules
Name*:
Comment*:
 




Post Free Classified Ad Now www.rajb2b.com

Latest Articles
» 

» 

» 

» 

» 


Articles By Writers Most Read Articles
» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 

» 


Jain Calendar Launched at Terapanth Bhawan, Gangasahar
More Photo

Insight : 
Home | Business | Entertainment | Celebrity | Sports | Education | Health | Sci-Tech | National | World | Article | Photo Gallery | Video Gallery | E-card | Forums | Camel Festival | Vartmaan Sahitya | Nagar Ek - Nazaare Anek
Company : 
About Us | Feedback | Advertise with us | Terms of use | Privacy Policy | Archives | Site Map | Can't See Hindi? | News Ticker | RSS
Our Network : 
RajB2B.com
UniqueIdea.net
PelagianDictionary.com
PelagianSoftwares.com
HindiNotes.com
Follow us on : 
         
Copyright @ 2010 Natraj Infosys All rights reserved