मुजफ्फरनगर जनपद के प्रबुद्ध साहित्यकारों की एक बैठक में जनवादी लेखक संघ का गठन किया गया जिसमें जनपद के वरिष्ठ, युवा और नवोदित साहित्यकारों ने शोषण, आर्थिक दोहन तथा गिरते सामाजिक मूल्यों के स्तर के प्रति जागरूक होने तथा जन सामान्य में चेतना जगाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर सहमत होते हुए रचनात्मक कार्य करने का निर्णय लिया गया।
जनवादी साहित्य लेखन के साथ-साथ जनवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के लिए सभाएं, गोष्ठियां, नुक्कड नाटक, कालेजों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरण कर विचार धारा निर्माण करने के लिए सकारात्मक कदम उठाने की रूपरेखा तैयार करने तथा तैयार रूपरेखा के अनुसार कार्य करने के लिए एक कार्यकारिणी का गठन किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार हरपाल सिंह ’अरूष‘ की अध्यक्षता में, बी.एस. त्यागी उपाध्यक्ष, भारतभूषण, सचिव, परमेन्द्र सिंह, सह सचिव, संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष, सिद्धार्थ प्रवक्ता, नेमपाल प्रजापति, आबिद अरमान, अश्वनी कुमार, तरूण गोयल, सुरेन्द्र कुमार वत्स, कमल त्यागी सदस्य चुने गये। जनवादी लेखक संघ का गठन कराने में संयोजक हरपाल सिंह पवांर ने अपनी भूमिका का सफलता पूर्वक निर्वाह किया। भारत भूषण अरोरा (सचिव) को अधिकार दिया गया कि वे जनवादी लेखक संघ की मुजफ्फरनगर इकाई को प्रदेश एवं राष्ट्र स्तरीय संघों से सम्बद्ध कराने की कार्यवाही करें।
Discuss this topic on KhabarExpress Forum
|