|
Vartmaan Sahitya ::February, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner डॉ. स्वामी श्यामानन्द सरस्वती ’रोशन‘ को आचार्य सम्मान
कश्मर मेवाडी
साहित्यिक पत्रिाका सम्बोधन की ओर से वर्ष २००६ का आचार्य निरंजननाथ सम्मान प्रसिद्ध गजष्लकार डॉ. स्वामी श्यामानन्द सरस्वती ’रोशन‘ को उनके गष्जष्ल संग्रह ’सुर बांसुरी के‘ के लिए प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम मेश्राम ने ८७ वर्षीय डॉ. स्वामी को शाल ओढाकर, स्वागताध्यक्ष श्री मधुसूदन पण्ड्या ने प्रशस्ति-पत्रा, समारोह अध्यक्ष प्रो. नन्द चतुर्वेदी ने स्मृति चिह्न व श्रीफल एवं सम्मान समिति के अध्यक्ष कर्नल देशबंधु आचार्य एवं सुधा आचार्य ने सम्मान राशि ११,०००/- रु. भेंट कर अभिनन्दन किया। समारोह के अध्यक्ष कवि एवं चिन्तक प्रो. नन्द चतुर्वेदी ने कहा कि समाज में भाषाओं की मैत्राी सामाजिक समरसता के लिए शुभ संकेत है। प्रायः भाषाओं की दूरियां ही दिल की दूरियां बन जाती हैं। गष्जष्ल एवं दोहों में एक विशेषता यह है कि दोनों ही गंभीर अर्थ को थोडे शब्दों में कहने में समर्थ हैं। उन्होंने साचेत किया कि गजष्ल में बहुत अधिक भाव-संकुलता चाशनी की तरह लगती है, और बौद्धिक ऊर्जा से पाठक वंचित रह जाता है। प्रमुख वक्ता डॉ. कैलाश गुरु स्वामी ने कहा कि उर्दू गजष्ल का इतिहास शाहजहां के दौर से प्रारम्भ होता है। मुख्य अतिथि श्री राम मेश्राम ने गष्जष्ल विधा पर अपने विचार प्रकट करते हुए ताजा गष्जष्लें प्रस्तुत कीं। समारोह के संयोजक कश्मर मेवाडी ने आचार्य निरंजननाथ के अभिस्मरणीय योगदान को रेखांकित कर उन्हें अद्वितीय राजनेता एवं साहित्यकार बताया। समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रसन्न कुमार खमेसरा, अफश्जष्ल खां, ’अफश्जष्ल‘, माधव नागदा, डॉ. इसाक अश्क, सम्पादक समांतर, डॉ. सदाशिव श्रोत्रिाय, भवदत्त मेहता, डॉ. देवेन्द्र इन्द्रेश एवं नरेन्द्र निर्मल आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रारम्भ में राजस्थान साहित्यकार परिषद, कांकरोली के सदस्यों ने मार्ल्यापण कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री त्रिालोकी मोहन पुरोहित की सरस्वती वन्दना, युवा शायर शेख अब्दुल हमीद की गष्जष्ल तथा श्री मधुसूदन पण्ड्या के स्वागत भाषण से हुआ। धन्यवाद की रस्म वरिष्ठ साहित्यकार श्री ईश्वरचन्द्र शर्मा ने अदा की। संपादक-सम्बोधन, चांदपोल, कांकरोली-३१३३२४ (राज.)
Discuss this topic on KhabarExpress Forum
|
|
October, 2006 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | January, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | February, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | March, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | April, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | May, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | June, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | |
|