हिन्दी भाषा साहित्य परिषद, खगडया (बिहार) के सातव महाधिवेशन जयशंकर प्रसाद स्मृति पर्व २२-२३ अप्रैल २००७ के अवसर पर जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा उनकी कृति का चयन कर लिया गया है। डॉ. हरीश अरोडा (नई दिल्ली) को ’’महाप्रयाण‘‘ के लिए भारतेन्दु सम्मान, ज्ञानेन्द्र साज (अलीगढ) को ’’एक और मधुशाला‘‘ के लिए हरिवंश राय बच्चन सम्मान, अक्षय गोजा (जोधपुर) को ’’विष में अमृत‘‘ के लिए गालिब सम्मान, लीला रानी शबनम (कटिहार) को ’’शब्दों से प्रेम समझाने की जिद छोडती हूँ‘‘ के लिए निराला सम्मान, शिवनंदन सिंह (बेगूसराय) को ’’फिर शाम गजष्ल होगी‘‘ के लिए दुष्यंत कुमार सम्मान, मृदुला झा (मुगेर) को ’’प्रतीक्षा के लिए सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान, तारा सिंह (मुम्बई) को ’’अब तो ठंढी हो चली जीवन की राख‘‘ के लिए आरसी सम्मान, डॉ. सिद्धेश्वर कश्यप (हजारीबाग) को ’’हिन्दी पत्राकारिता का वर्तमान‘‘ के लिए राम विलास सम्मान, डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह (खगडया) को ’’विश्व धर्म दर्शिका‘‘ के लिए महताब अली सम्मान, लक्ष्मी नारायण अलौकिक (मंदसौर) को ’अनुसंधान हास्य व्यंग्य‘‘ के लिए हरिशंकर परसाई सम्मान, राम सकल विद्यार्थी (समस्तीपुर) को ’’एक पौधा आग का‘‘ के लिए माखन लाल चतुर्वेदी सम्मान, डॉ. ईश्वर चन्द (गया) को ’’बौद्ध दर्शन एवं वेदांत‘‘ के लिए राहुल सांकृत्यायन सम्मान, डॉ. शंकर लाल तुलस्यान (खगडया) को ’’द प्रोबलेम्बस ऑफ मारजीनल एंड स्माल फारमर्स‘‘ के लिए लाल बहादुर शास्त्राी सम्मान, रामदेव प्रसाद शर्मा (खगडया) को ’’व्यथा कथा‘‘ के लिए भगवती चरण वर्मा सम्मान एवं कमलाकांत सिंह कमल (खगडया) को ’’झंकार‘‘ के लिए रामबली परवाना सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। परिषद की कार्यकारिणी ने हर वर्ष एक पत्राकार को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है और इस वर्ष हिन्दुस्तान के स्थानीय पत्राकार सतीश आनंद को सम्मानित किया जाएगा।
Discuss this topic on KhabarExpress Forum
|