|
Vartmaan Sahitya ::April, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner प्रथम सुधा सम्मान समारोह - शिल्पी
’जनादेश‘ और ’सेंटर फॉर एक्शन रिसर्च ट्रेनिंग एण्ड एडवोकेसी (कारटा) के संयुक्त तत्वाधान में २८ जनवरी को आयोजित प्रथम सुधा सम्मान में जाने-माने साहित्यकार कमलेश्वर की छाया बनी रही। साहित्य-जगत् की कई नामचीन हस्तियों ने इस समारोह में कमलेश्वर को याद किया और उनके साथ बिताए पल को बांटा। गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित प्रथम सुधा सम्मान में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए समाजसेवी और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इसमें श्री रंजन को सुधा साहित्य सेवी सम्मान, डॉ. अजय नावरिया को हिन्दी के लिए सुधा साहित्य सम्मान, डॉ. अमरेंन्द्र को अंगिका भाषा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुधा भाषा सम्मान, श्रीमती वर्तिका नंदा को सुधा पत्रकारिता सम्मान और राहुल तायल को सुधा समाज सेवा सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा साहित्यकार शिव कुमार ’शिव‘ के उपन्यास ’तुम्हारे हिस्से का चाँद‘ का लोकार्पण किया गया। समारोह में असगर वजाहत, मुर्शरफ आलम जौकी और सुभाषचंद्र कुशवाहा भी मंच पर मौजूद थे। समारोह की अध्यक्षता और किताब का लोकार्पण ’हंस‘ पत्रिका के संपादक और वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र यादव ने किया। मंच का संचालन कर रही थीं कविता और कहानी में समान दख्ाल रखने वाली अल्का सिनहा। राजेन्द्रयादव ने कहा कि साहित्य कभी भी ’एक्सक्लूसिव‘ नहीं होता है। वह समाज से जुडा होता है। राजेन्द्र यादव मंच संचालिका अलका सिनहा तथा असगर वजाहत ने कमलेश्वर को याद किया तो माहौल गमगीन हो उठा। शिव कुमार ’शिव‘ के उपन्यास ’तुम्हारे हिस्से का चाँद‘ का लोकार्पण करते हुए राजेन्द्र यादव ने कहा कि यह एक मारवाडी परिवार के पतन और उत्थान की आत्मीय कथा है। इसमें एक अपाहिज युवती सारे उपन्यास की लगाम अपने हाथों में लेकर सब कुछ बदल डालती है। मंच पर उपस्थित वक्ताओं में मुशर्रफ आलम जौकी, सुभाषचंद्र कुशवाहा और वंदना देवेंन्द्र ने इस उपन्यास पर अपनी टिप्पणी की। समाज निर्माण के क्षेत्र में जुटे नबोदित हस्तियों में श्री रंजन की प्रथम सुधा साहित्य सेवा सम्मान देते हुए इसकी सांस्कृतिक-साहित्यिक भागीदारी की चर्चा की गई। डॉ. अजय नावरिया को साहित्य के क्षेत्र में दख्ाल रखने, भाषा और शिल्प के गहन अनुभव के लिए प्रथम सुधा साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। अंगिका भाषा की सेवा करते हुए इसके विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील डॉ. अमरेन्द्र को सुधा भाषा सम्मान से विभूषित किया गया। प्रिंट, रेडियो और टेलीविजन सभी संचार माध्यमों में अपनी उपस्थिति दजर् कराती श्रीमती वर्तिका नंदा को मीडिया के क्षेत्र में योगदान के लिए सुधा पत्रकारिता सम्मान दिया गया। हिसार के राहुल तायल को अपने क्षेत्र में समाज के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप के लिए सुधा समाजसेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में सुधा सम्मान समिति के संयोजक प्रसून लतांत ने इस सम्मान की परिकल्पना की चर्चा की और भविष्य में और बेहतर प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
Discuss this topic on KhabarExpress Forum
|
|
October, 2006 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | January, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | February, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | March, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | April, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | May, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | | June, 2007 Sponsered by : Decor Home, Bikaner | | |
|