सुप्रसिद्ध नाटककार ऑस्कर वाइल्ड का एक नाटक जब पहली बार खेला गया तो वह फ्लॉप हो गया। जब नाटक समाप्त हुआ तब कुछ पत्रकार वाइल्ड की प्रतिक्रिया जानने के लिए उनके पास गये और पूछा, आपका नाटक फ्लॉप रहा, इसके बारे मे आपकी क्या प्रतिकि्रया है?
तब वाइल्ड मुस्कराकर पूर्ण आत्मविश्वास के साथ बोले, आपको गलतफहमी हुई है। नाटक तो पूरी तरह सफल रहा लेकिन दर्शक ही फ्लॉप हो गए। |