Sign In New user! Sign Up Now
 
Television > News
’सूरज‘ की बारात हुई रवाना

बीकानेर, हिन्दी टी वी सीरियल दिया-बाती हम की शूटिगं बीकानेर में जोर-शोर से जारी है। राजस्थानीं परिवेश के इस नाटक की शूटिगं के दौरान बुधवार को होटल सागर के समक्ष नाटक के किरदार सूरज की बारात बस के माध्यम से रवाना होने के दृश्य फिल्मायें गयें। निर्देशक सुमित के निर्देशन में नाटक के पुरूष कलाकार बारात के दौरान राजस्थानीं परम्परानुसार राजस्थानीं वस्त्रों के साथ साफा पहने हुए शूटिगं को पूर्ण करने में लगें रहें। वही महिला कलाकार भी राजस्थानीं वस्त्रो के साथ पारम्परिक आभूषणों से सुसज्जित थी। निर्देशक सुमित के अनुसार दिया-बाती हम राजस्थान की कहानी है। इस फैमिली ड्रामा में घर घर की कहानी को दर्शाया जा रहा है। राजस्थान में कुछ स्थानों पर इसकी शूटिगं की जाएग। सुमित के अनुसार इस नाटक में हांलकि अधिकांश कलाकार मुम्बई से है। फिर भी राजस्थानीं टच के लिए कुछ कलाकार राजस्थान से भी इस नाटक में है। 


    राजा हसन ने तोडा गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड
'म्हारै हिवड़ै में नाचै मोर’ मई में    

Related News Latest News
 Most Viewed Celebrity
 Most Viewed Songs
 Most Viewed Movie