आपके सुझावों के लिये धन्यवाद
Posted:
8/29/2007 1:07:44 PM |
|
श्रीमान कुलदीपजी संधु,
हिन्दी देखने मे आपको हो रही कुछ समस्याओं से अवगत कराया इसके लिये आप धन्यवाद के पात्र है।
आपने हिन्दी के लिये यूनीकोड फोन्ट के उपयोग पर प्रश्न उठाया है। अगर आपको ज्ञात हो कि यूनीकोड फोन्ट आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम्स मे इनबिल्ट (अन्तनिर्हित) ही होता है और इसमे विश्व की सैकडो भाषाऐं समाहित होती है जिसके कारण से अब कम्प्युटर मे क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग संम्भव हो गया है। इनबिल्ट हो जाने के कारण यूनिकोड फोन्ट की महत्ता इसलिये भी बढ जाती है कि सभी प्रकार के नवीनतम ऑपरेटिंग सिस्ट्म्स मे स्वतः ही एक्टिव रहता है जिससे कि आप किसी भी एक भाषा मे अथवा संयुक्त रूप से अनके भाषाओं को एक ही वेबपेज मे लिख सकते है उसके लिये आपको कोई फोन्ट डाउनलोड करने की आवश्यकता नही पडती है। और अगर आपको यूनिकोड फोन्ट हिन्दी या अन्य भाषा स्वतः दिखायी नही देती है तो आप इसे Control Panel>Regional Settings> मे जाकर एक्टिव कर सकते है। और अगर आप Windows98 उपयोग कर रहे है तो इस फोन्ट को डाउललोड कर सकते है। इससे सम्बन्धित अन्य जानकारियाँ फोन्ट डाउनलोड वेबपेज पर उपलब्ध है।
आपने कमेन्ट्स पोस्ट के काम न करने की शिकायत की है जोकि सही नही है क्योंकि आप स्वयं ही देख सकते है सकते है कि नियमित रूप से विभिन्न खबरों और चित्रों पर सभी पाठको के विचार पोस्ट होते रहते है। हाँ अगर कमेन्ट पोस्ट करते वक्त कोई बाहरी इन्टरनेटर लिंक अथवा अशोभनीय भाषा का उपयोग हुआ है तो प्राथमिक स्तर पर ही अपडेट होने से रूक जाता है।
जहां तक बात और अधिक खबरों की है तो हमारी हर संभव कोशिश रहती है कि हर खबर आप तक पंहुचे। लेकिन आप समझ सकते है कि बीकानेर के लिये ”इन्टरनेट“ मीडिया के तौर पर अभी तक नया है। अतः अभी तक इसके और विकास की संभावनाएं है जो आप जैसे जागरूक पाठकों के होते हुए जल्द ही पूरी हो जायेगी।