www.khabarexpress.com : The news portal of North India
www.khabarexpress.com
Looking Suitable Software for your Business
Pelagian Softwares Restaurant Photo Colour Lab Wool - Stock Yellow Pages
Jewellery PS Accounting e-Dictionary Payroll
Download Trial Now
Welcome Guest Sign In  New user! Sign Up Now | My Favourites (new)
 
Search Photo  
RSS Feed
04 December 2008
Forum | Wallpapers | Photo Gallery | Business | Entertainment | Education | Sports | Article | City | Election |
Free News on your website

News FlashDeadly attacks on Mumbai were carried from inside Pakistan: Pranab | Pak security forces kill 14 militants in Mohmand | Deepak Sandhu to be first woman Media Adviser to the PM (Lead:Deepak Sandhu) | RECOLLECTIONS OF A COMMUNICATOR: Mumbai terror attack has many lessons for media (Article) | Kolkata prays for Mumbai terror victims | Sonia Gandhi says India will not bow before terrorism | Indo-Russian defence cooperation gets further boost | Antony meets three services chiefs, reviews terror threat from air | Manipur journalists seek protection | Disabled call for implementation of their rights on World Disability Day |

 KhabarExpress Forum >  Paata Hathai
   मजेदार और रसीले चुटकले

Restaurant Billing Software
 
 Posting Rules
  Page 1  
Post New Topic in Paata Hathai
Author Messege
Topic bikaneritiger
1 Star Rating
Post: 14
Favourite Photo
Send Private Messege
मजेदार और रसीले चुटकले
Posted: 19/09/2007 09:56:10
Post Reply

कॉलेज के पहले दिन, प्राचार्य महोदय ने छात्रों को कॉलेज के नियम समझाये - ''कोई भी लड़का लड़कियों के हॉस्टल में नहीं जा सकेगा। इसी प्रकार कोई भी लड़की लड़कों के हॉस्टल में नहीं जा सकती। इस नियम उल्लंघन करने पर पहली बार 100 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। दूसरी बार पकड़े जाने पर 200 रूपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इसी प्रकार यदि तीसरी बार पकड़े गये तो 1000 रूपये जुर्माना अदा करना होगा। किसी को इस बारे में कुछ पूछना है ? एक लड़के ने हाथ उठाया और पूछा , ''पूरे एक सत्र के लिये क्या देना होगा सर ?''

.................................................
एक वृद्ध दंपति को लगने लगा कि उनकी याददा6त कमजोर हो चली है। यह सुनि6चित करने के लिये कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है, वे डॉक्टर के पास गये।
डॉक्टर ने बारीकी से उनका परीक्षण किया और बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं है। बुढ़ापे में इस तरह के लक्षण स्वाभाविक हैं। उसने उन्हें महत्वपूर्ण कार्यों को लिखकर रखने की सलाह दी ताकि वे कोई जरूरी काम न भूलें।
वृद्ध दंपति ने डॉक्टर का धन्यवाद किया और घर चले गये। उस रात को टीवी देखते समय पति उठकर कहीं जाने लगा तो पत्नी ने पूछा - ''कहां जा रहे हो ?'' उसने जवाब दिया - ''रसोईघर में''। ''मेरे लिये एक कप चाय लाओगे ?'' - पत्नी ने कहा। ''ठीक है, ले आऊंगा।'' ''मेरे खयाल से तुम इसे नोट कर लो नहीं तो भूल जाओगे।'' पत्नी ने कहा। ''नहीं भूलूंगा, प्रिय'' - पति ने जवाब दिया। ''ठीक है, मेरे लिये कुछ खाने को भ्आना। जैसे अालू चिप्स'' । ''ठीक है , ले आऊंगा।'' ''मुझे लगता है तुम लिख लेते तो ठीक था। कहीं भूल न जाओ।'' पत्नी ने फिर आग्रह किया। ''नहीं भूलूंगा प्रिय । मुझे तुम्हारे लिये एक कप चाय और आलू चिप्सहै । ठीक है ऌतना तो मैं याद रख ही सकता हूं। ''

लगभग आधे घण्टे बाद पति महोदय एक कटोरे में आइसक्रीम और एक प्लेट में आमलेट लेकर हाजिर हुये। पत्नी यह देखते ही आग बबूला होते हुये चिल्लाई - ''तुमसे कहा था कि लिखकर ले जाओ वरना भूल जाओगे। बताओ मेरे आलू के परांठे कहां है ?''

................................................
एक युवक नौकरी के लिये आवेदन पत्र भर रहा था। जब वह इस प्रश्न पर आया ''क्या आप कभी गिरफ्तार किये गये हैं ?'' उसने लिखा '' नहीं'' अगला प्रश्न (जो उन लोगों से सम्बन्धित था जिन्होंने उक्त प्रश्न का उत्तर हां में दिया है ) था - ''कारण ?'' युवक ने उसके सामने लिखा - ''कभी पकड़ा नहीं गया'' ।
.................................................
साक्षात्कारकर्ता, आवेदक से - ''इस पद के लिये हमें ऐसा व्यक्ति चाहिये जो जिम्मेदार हो ।''

आवेदक - ''मैं इस पद के लिये बिलकुल योग्य हूं क्योंकि मेरी पिछली नौकरी के दौरान जब भी कुछ नुकसान होता था तो वे कहते थे कि इसके लिये मैं जिम्मेदार हूं।
.................................................
एक युवक नौकरी के लिये इंटरव्यू देने गया। इंटरव्यू की समाप्ति पर साक्षात्कारकर्ता ने उससे अंतिम सवाल पूछा - ''आप कितने वेतन की अपेक्षा रखते हैं ?'
युवक ने जवाब दिया - ''यही कोई पांच लाख रूपये सालाना के आसपास वेतन और उसी अनुसार भत्ते।'
साक्षात्कारकर्ता - ''अच्छा ये बताओ अगर तुम्हें दस लाख रूपये सालाना वेतन, करीब पांच लाख रूपये के आसपास भत्ते, पॉश कॉलोनी में एक बंगला, आने जाने के लिये एक होंडा सिटी और शहर से बाहर जाने पर मुफ्त हवाई यात्रा दी जाये तो तुम्हें मंजूर होगा।'
युवक - ''वाह क्या बात है ! कहीं आप मजाक तो नहीं कर रहे ?'
साक्षात्कारकर्ता - ''हां, लेकिन मजाक पहले तुमने शुरू किया था।'
................................................
एक विद्यार्थी ने अगले दिन होने वाली जन्तुविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा के लिये रात भर तैयारी की। अगले दिन जब वह प्रयोगशाला में पहुंचा तो उसने पाया कि एक बड़ी सी टेबल पर दस स्टेंड लगाये गये हैं जिनमें विभिन्न प्रकार की चिड़ियों को इस प्रकार रखा गया है कि उनकी सिर्फ टांगे ही दिखाई दें। टेबल के चारों तरफ उसकी कक्षा के अन्य विद्यार्थी बैठे हुये थे।
प्रोफेसर ने कहा - ''तुम्हें इन चिड़ियों को उनकी टांगों से पहचानना है। देखो, सोचो और बताओ कि कौन सी चिड़िया किस प्रजाति की है, उसका नाम क्या है, कहां पाई जाती है आदि आदि ....।''
विद्यार्थी, जिसने सारी रात जागकर इस परीक्षा की तैयारी की थी, परीक्षा का यह तरीका देखकर बहुत निराश हुआ। काफी देर तक वह टांगों से चिड़ियों को पहचानने की कोशिश करता रहा पर उसे सभी चिड़ियों की टांगें एक जैसी ही लग रहीं थी। सारी रात किताबों में सिर मारने के बाद अब चिड़ियों को उनकी टांगों से पहचानना होगा। हुंह । उसे झुंझलाहट होने लगी।
वह उठा और प्रोफेसर से बोला - ''ये क्या बेवकूफी भरी परीक्षा है। टांगों से चिड़ियों को कैसे पहचाना जा सकता है। मैं जा रहा हूं। '' उसने अपनी कॉपी प्रोफेसर की मेज पर पटकी और चल दिया। प्रोफेसर को काफी आश्चर्य हुआ।
कक्षा काफी बड़ी थी इसलिये प्रोफेसर को सभी लड़कों के नाम याद नहीं थे। वह लड़का दरवाजे तक पहुंचा ही था कि प्रोफेसर ने आवाज दी - ''ए मिस्टर, तुम्हारा नाम क्या है ?''
गुस्से से भरा हुआ विद्यार्थी, एक पल के लिये रुका, फिर अपनी पतलून नीचे से ऊपर की ओर उठाई और टांगें दिखाते हुये बोला - ''आप पहचानिये सर! मेरी टांगे देखिये और पहचानिये!''
.................................................


  Page 1  
Post New Topic in Paata Hathai
Forum Jump

All right reserved by Khabarexpress.com
Contact Us | Archives | Sitemap | Can't see Hindi ?
Special Edition: Lakshchandi Mahayagya, Camel Festival 2007, Vartmaan Sahitya, Bikaner Udyog Craft Mela
Our Network rajb2b.com | khabarexpress.com | uniqueidea.net | hindinotes.com