* काम दुनिया में सबसे बड़ी चीज है, इसलिये हमें चाहिये कि हमेशा कल के लिये भी रहने दिया करें।
* मां को अपने बेटे को आदमी बनाने में बीस बरस लगते हैं और एक अन्य महिला उसे बीस मिनिट में बेवकूफ बना देती है।
* अगर आप किसी बार बार आने वाले दुष्ट से पिण्ड छुड़ाना चाहते हैं तो उसे कुछ पैसा उधार दे दीजिये।
* आदमी जवानी में सोचता है कि पैसा सबसे अहम चीज है और बुढ़ापे में यह हकीकत उस पर खुल जाती है।
* पत्ते अच्छे हों तो आदमी ईमानदारी से खेलना पसंद करता है।
* दुनिया में दो ही ट्रेजडी हैं : एक आप इच्छित वस्तु को पा न सकें; दूसरी उसे पा जायें।
* किसी ऐसे काम को कभी कल पर नहीं टालना चाहिये, जिसे आप परसों कर सकें।
* कायर के एक लिये एक साहसिक कार्य खुला हुआ है और वह है - शादी।
* अगर ईश्वर न भी हो तो उसका आविष्कार कर लेना जरूरी है।
* अपनी आमदनी के अन्दर खर्च करो चाहे इसके लिये तुम्हें कर्ज ही क्यों न लेना पड़े।
* सच्चा प्रेम भूत की तरह है - चर्चा उसकी सब करते हैं, देखा किसी ने नहीं।
* दुनिया में शायद ही कोई ऐसी सक्षम लड़की हो जो अपने को घर का काम करने में समर्थ समझती हो।